Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

लूट और धमकी का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रिश्तों का खून : जमीन बेचने के विवाद में बेटे ने चापड़ से पिता को उतारा मौत के घाट

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, May 1, 2026
Post views : 126

लंबे समय से चल रहा था विवाद, देर रात कहासुनी के बाद वारदात; आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

उन्नाव। जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जमीन बेचने को लेकर चल रही तनातनी के बीच बेटे ने अपने ही पिता पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की पहचान बगहा मुस्तफाबाद निवासी 53 वर्षीय गंगाप्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गंगाप्रसाद अपने हिस्से की जमीन बेचना चाहते थे, लेकिन उनका बेटा धर्मेंद्र कुमार (35) इसके खिलाफ था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी समय से तनाव बना हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार देर रात पिता-पुत्र के बीच फिर से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि धर्मेंद्र ने गुस्से में आकर चापड़ उठा लिया और पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन पर गंभीर चोट लगने से गंगाप्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सोहरामऊ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी धर्मेंद्र वारदात के बाद से फरार है।थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। गांव में किसी तरह का तनाव न फैले, इसके लिए एहतियातन पुलिस बल भी तैनात किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में जमीन को लेकर काफी समय से खींचतान चल रही थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि बात हत्या तक पहुंच जाएगी। यह घटना एक बार फिर पारिवारिक विवादों के खतरनाक अंजाम की तरफ इशारा करती है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन