Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

लूट और धमकी का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

त्याग और सेवा की मिसाल : उन्नाव में सोनिया गांधी का जन्मदिन सादगी से मनाया

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Dec 9, 2025
Post views : 279

जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर स्वास्थ्य की कामना की

उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को श्रीमती सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन स्थानीय कार्यालय में सादगी के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर हुई। इसके बाद कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने सभी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।जन्मदिन पर आयोजित गोष्ठी में कांग्रेसजनों ने सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन और उनके योगदान को याद किया। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सोनिया गांधी ऐसी नेता हैं जिन्होंने दो बार प्रधानमंत्री पद से खुद को दूर रखा और दूसरों को जिम्मेदारी संभालने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि आज के माहौल में जब सत्ता के लिए लंबी खींचतान देखी जाती है, सोनिया गांधी का यह त्याग लोगों को समझना चाहिए। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. आर. एन. कुशवाहा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही कांग्रेस की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने हमेशा मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता दी है, इसलिए उनका जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाना ही उनकी विचारधारा का सम्मान है।
कार्यक्रम में शिवम अवस्थी, चंद्र प्रकाश शुक्ला, छुन्ना, अमरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, बाबूराम निषाद, प्रदीप कुमार शर्मा, चंद्र प्रकाश सिंह, सैय्यद सैफ, महेश प्रजापति, फैज फारुकी, सुभाष सिंह, ओमकांत पांडे समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर केक काटा और अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित कर जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन