Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

जीएनआरएफ ने राहगीरों को पिलाया शर्बत

छह आरोपियों की 1.56 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में किया प्रदर्शन

पट्टा और आवास की मांग

लूट और धमकी का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मौरावां में कच्ची शराब के गढ़ ढहे : शहर के गोदामों पर भी सख्त जांच

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Nov 22, 2025
Post views : 276

गौरी और चित्ताखेड़ा में छापेमारी, लाइसेंसी दुकानों के स्टॉक और बिलिंग की गहन जांच

उन्नाव। जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार तेज हो गया है। आबकारी विभाग ने दो मोर्चों पर बड़ी कार्रवाई की। एक तरफ मौरावां क्षेत्र के गांवों में कच्ची शराब के गढ्ढे उजाड़े गए, वहीं दूसरी ओर जिला आबकारी अधिकारी ने शहर और ग्रामीण इलाके में चल रहे थोक व फुटकर शराब गोदामों का औचक निरीक्षण कर सिस्टम की कड़ाई बढ़ा दी। अभियान की जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया कि विभाग को पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि मौरावां थाना क्षेत्र के गौरी और चित्ताखेड़ा गांव में कच्ची शराब बनाने का काम तेज हो गया है। इसके बाद आबकारी निरीक्षक निशांत सिंह ने अपनी टीम और स्थानीय पुलिस स्टाफ के साथ संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई।

टीम ने छापेमारी के दौरान करीब 20 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा करीब 400 किलो लहन महुआ खेतों और नालों के किनारे छिपाकर रखा गया था, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक इतनी मात्रा में लहन से भारी मात्रा में जहरीली शराब तैयार की जा सकती थी, जो लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन जाती। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध लोग मौके से भाग निकले। टीम को शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कुछ उपकरण भी मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। विभाग ने गांव वालों को अवैध शराब से होने वाले खतरे, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर और कानूनी कार्रवाई के बारे में जागरूक किया।

इसी बीच जिला आबकारी अधिकारी ने जिले में चल रहे थोक गोदाम FL2, FL2B और फुटकर देशी व कंपोजिट दुकानों का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग, सीसीटीवी फुटेज, बिक्री व्यवस्था और लाइसेंस शर्तों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानों में साफ सफाई और लेबलिंग की भी पड़ताल की। नियमों में किसी तरह की चूक मिलने पर संबंधित लाइसेंसी को चेतावनी दी गई और अनुपालन के स्पष्ट निर्देश दिए गए।


जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने कहा कि यह कार्रवाई विशेष अभियान का हिस्सा है और आने वाले दिनों में जिलेभर में ऐसी और दबिशें दी जाएंगी। उन्होंने साफ किया कि अवैध शराब बनाने या बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन