Thu 23 Apr 2026

ब्रेकिंग

गंगाघाट में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि

महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर भाजपा का फूटा गुस्सा,

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गणतंत्र दिवस के अवसर पर द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज ने 2006.40 लाख : गन्ना मूल्य भुगतान पहुँचाया गन्ना किसानों के बैंक खातों में

THE LUCKNOW TIMES

Tue, Jan 27, 2026
Post views : 265

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के फरीदपुर समीप स्थित द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड(द्वारिकेश धाम)द्वारा पेराई सत्र 2025–26 अंतर्गत किसानों को गन्ना मूल्य का समयँ बद्ध भुगतान लगातार किया जा रहा है।मिल प्रबंधन ने 13 जनवरी से 19 जनवरी तक आपूर्ति किए गए गन्ने का 20 करोड़ 06 लाख 40 हजार रुपए का भुगतान संबंधित समितियों के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में प्रेषित कर दिया गया है।

चीनी मिल द्वारा अब तक कुल 20217.38 लाख का गन्ना मूल्य भुगतान किसानों के खातों में पहुँचाया जा चुका है।समयँ पर भुगतान होने से क्षेत्र के किसानों व उनके परिवारों में खुशी का माहौल है वहीं मिल प्रबंधन के प्रति किसानों का विश्वास और अधिक सुदृढ़ बना हुआ है।

मिल प्रबंधन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि द्वारिकेश समूह किसानों के हितों एवं रक्षा तथा क्षेत्रीय विकास और सामाजिक आर्थिक उन्नति के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी इसी प्रकार भावनात्मक रूप से रहेगा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर वरिष्ठ अधिशासी उपाध्यक्ष अनिल त्यागी ने चीनी मिल अधिकारियों व कर्मचारियों,तथा किसानों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया।जहाँ मुख्य महाप्रबंधक(गन्ना)पवन कुमार चतुर्वेदी ने उपस्थित समस्त किसानों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए गन्ने की वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती अत्यंत आवश्यक है।

वहीं उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक क्षेत्रफल में उन्नतशील प्रजातियों की गन्ना बुवाई करें, नवीन तकनीकों को अपनाएँ तथा चीनी मिल द्वारा संचालित विभिन्न गन्ना विकास योजनाएँ चलाई जा रहीं हैँ इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएँ।

Tags :

The Lucknow Times

Bareilly breaking

Times of Lucknow

Lucknow Times

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन