द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज में गन्ना अधिकारियों ने किया कॉटों : यार्ड व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश
THE LUCKNOW TIMES
Fri, Jan 9, 2026
उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद में फरीदपुर समीप स्थित द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज में बुधवार को कॉटों व यार्ड व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें मुख्य रूप से पहुँचे राजेश मिश्र उप गन्ना आयुक्त बरेली परिक्षेत्र एवं नेहा त्रिवेदी गन्ना निरीक्षक एवं सहायक चीनी आयुक्त बरेली ने टीम समेत द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज लि० फरीदपुर कॉटों एवं यार्ड व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में तौलाई गई गन्ना भरी ट्राली को पुनः तौलने पर वजन सही पाया इसके बाद उक्त ट्राली को अन्य कॉटों पर तौलने पर पूर्णत्या सही साबित किया।इसके अलावा यार्ड में किसानों के लिए अलाव,विश्रामगृह,पीने के पानी तथा शौचालय आदि की व्यवस्थाओं का निरिक्षण किया जो दुरुस्त पायीं।
उप गन्ना आयुक्त द्वारा किसानों से चीनी मिल की व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी लेने पर बताया गया कि समयँ से पर्चियाँ निर्गत हो रही है और गन्ने की तौल एवं भुगतान भी समयँ से हो रहा है।उप गन्ना आयुक्त ने किसानों से अपील कि चीनी मिल को ताजा, साफ-सुथरा एवं अगोला रहित गन्ना ही आपूर्ति करें।
साथ ही साथ बसन्त कालीन गन्ना बुवाई हेतु बीज सुरक्षित करते हुए अधिक से अधिक क्षेत्रफल में स्वीकृत प्रजातियों की गन्ना बुवाई ट्रेंच विधि से कर ताकि किसान अधिक से अधिक लाभ कमा सकें और चीनी मिल तथा विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उठा सकें। अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा के विषय में भी किसानो को जागरूक किया गया तथा उनकी गाडियों में रिफ्लेक्टर पट्टी भी लगायी गयी।
इस मौके पर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबन्धक(गन्ना)पवन कुमार चतुर्वेदी,सहायक महाप्रबन्धक (गन्ना) उपेन्द्र उपाध्याय,आलोक कुमार मिश्रा ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक फरीदपुर, सर्वेश शर्मा सचिव प्रभारी सहकारी गन्ना विकास समिति लि० फरीदपुरु तथा आशुतोष प्रताप चन्द्र खांडसारी अधिकारी बरेली समेत विभिन्न कर्मचारीगण मौजूद रहें।
Tags :
Bareilly news
Uttar Pradesh news
Sugar mil
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन