Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

अब कोर्ट में पेश होना होगा

सड़क निर्माण का भरोसा

नोटिस के बाद भी नहीं सुधरे हालात

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

घर से निकला युवक : दो दिन बाद मिला शव

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Sep 13, 2026
Post views : 44

शुक्रवार शाम से था गायब, नहर में डूबने की आशंका

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव में रविवार सुबह तौरा-मऊ सुल्तानपुर मार्ग पर पुलिया के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान तौरा निवासी कमलेश (36) पुत्र रमेश के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार कमलेश मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम वह घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को भी परिवार के लोग आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां उसका पता लगाते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। रविवार सुबह तौरा-मऊ सुल्तानपुर मार्ग पर पुलिया के पास ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में शव की पहचान कमलेश के रूप में हो गई। परिजनों के मौके पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी ली। शुरुआती जांच में नहर में डूबने से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कमलेश नहर तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर भुवन सिंह मौर्य ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन