Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

उन्नाव–कानपुर लेदर क्लस्टर को बड़ी सौगात : 17 दिसंबर को खुलेगा पहला डिज़ाइन स्टूडियो, दीपाली अग्रवाल करेंगी उद्घाटन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Dec 16, 2025
Post views : 551

असद कमाल ईराकी बोले, अब छोटे उद्योगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा

उन्नाव। कानपुर–उन्नाव लेदर क्लस्टर के लिए 17 दिसंबर का दिन खास होने जा रहा है। बंथर स्थित केएलसी कॉम्प्लेक्स में लेदर उद्योग से जुड़े लोगों के लिए पहली बार आधुनिक डिज़ाइन स्टूडियो की शुरुआत की जा रही है। इससे कारीगरों, छोटे उद्यमियों और युवाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह डिज़ाइन स्टूडियो लेदर के नए डिज़ाइन तैयार करने, प्रोडक्ट की गुणवत्ता सुधारने और बाजार की जरूरत के हिसाब से काम करने में मदद करेगा। स्थानीय एमएसएमई यूनिटों को यहां तकनीकी सहयोग मिलेगा, जिससे उनके उत्पाद देश और विदेश के बाजार तक पहुंच सकेंगे। डिज़ाइन स्टूडियो का उद्घाटन इंडिया एक्सिम बैंक मुंबई की उप प्रबंध निदेशक दीपाली अग्रवाल करेंगी। वह केएलसी कॉम्प्लेक्स में बने डिज़ाइन स्टूडियो और कौशल प्रशिक्षण केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर केएलसी व एलएसएससी के अध्यक्ष मुख्तारुल अमीन, चर्म निर्यात परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जालान, केएलसी के डायरेक्टर राकेश सूरी सहित कई प्रमुख उद्योग प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में एक्सिम बैंक के सहयोग से संचालित ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित सहायक डिज़ाइनरों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इन युवाओं को आधुनिक लेदर डिज़ाइन, फैशन ट्रेंड और उत्पादन से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है।


चर्म निर्यात परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद कमाल ईराकी ने कहा कि यह डिज़ाइन स्टूडियो उन्नाव–कानपुर लेदर क्लस्टर के लिए एक बड़ी जरूरत थी। उन्होंने बताया कि अब छोटे और मध्यम उद्यमों को बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही बेहतर डिज़ाइन, सैंपल और प्रोडक्ट डेवलपमेंट की सुविधा मिलेगी, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि इससे लेदर सेक्टर में युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे और निर्यात को भी मजबूती मिलेगी। यह डिज़ाइन स्टूडियो भारत सरकार की जिला निर्यात हब योजना और इंडिया एक्सिम बैंक की ग्रासरूट्स इनिशिएटिव फॉर डेवलपमेंट योजना के तहत तैयार किया गया है। यहां लेदर फैशन, फुटवियर और लेदर गुड्स से जुड़ी एमएसएमई यूनिटों को नए डिज़ाइन के साथ-साथ जॉब वर्क की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा लेदर फैशन और डिज़ाइनिंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के माध्यम से युवाओं के लिए लेदर फुटवियर, गारमेंट्स और लेदर गुड्स के क्षेत्र में डिप्लोमा कोर्स भी चलाए जाएंगे। उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि इस डिज़ाइन स्टूडियो की शुरुआत से इलाके में रोजगार बढ़ेगा और उन्नाव–कानपुर लेदर क्लस्टर को नई पहचान मिलेगी। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्थानीय स्तर पर इसे लेकर अच्छा उत्साह देखा जा रहा है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन