Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

250 से ज्यादा खिलाड़ी उतरेंगे

सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का 63वां जन्मदिवस

विधायक ने मांगा हर मार्ग का हिसाब

मालिक-मैनेजर पर इलाज का खर्च रोकने का आरोप

सफाईकर्मी को घर में ले जाकर पीटने का आरोप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

आइसक्रीम खाने के दौरान युवकों से विवाद : तीन पर मारपीट का आरोप

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, Aug 31, 2026
Post views : 69

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की,जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांधी नगर टेंपो स्टैंड के पास शनिवार रात आइसक्रीम खाने को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि तीन युवकों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। जानकारी मिलने पर पहुंचे उसके बड़े भाई के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता और मारपीट की। भीड़ जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। मोहल्ला एबी नगर छोटा चौराहा निवासी सादिक ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अगस्त की रात करीब 10:20 बजे उसका छोटा भाई साहिल अपने दोस्तों के साथ गांधी नगर टेंपो स्टैंड के पास आइसक्रीम खा रहा था। इसी दौरान अजमेरी, फराज उर्फ फक्के और शिवांशु वहां पहुंचे और साहिल से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। सादिक के अनुसार, साहिल ने फोन कर घटना की जानकारी दी, जिस पर वह मौके पर पहुंचा। आरोप है कि उसके पहुंचते ही तीनों युवकों ने उसके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर भीड़ जुटने लगी तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच मे जुट गई है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन