Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नेशनल हाईवे पर घने कोहरे में स्कूली बस : बड़े हादसे का शिकार,मच गई चीखपुकार

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Feb 4, 2026
Post views : 363

उत्तर प्रदेश बरेली : दरअसल जनपद के थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के बीच सुबह तड़के एक ट्रक और मिनी बस की भिडिन्त में परीक्षा देकर लौट रहे एक दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई।घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल छात्राओं को उपचार हेतु बरेली भिजवाया।

मंगलवार अँधेरे सुबह तड़के 3:00 बजे नेशनल हाईवे पर ग्राम टिसुआ में ओवर ब्रिज नजदीक एक ट्रेवलर (मिनी बस)नंबर UP92AT5217 व ट्रक संख्या UP93BT4636 की आमने सामने भिड़ंत हो गई।भिडिन्त ट्रक हाईवे से सर्विस रोड़ पर मोड़ते समयँ पीछे से आ रही उक्त ट्रेवलर(मिनी बस)घने कोहरे के कारण ट्रक में टकरा गयी घटना के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया।

घटना में ट्रेवलर बस सवार मुस्कान मेडीकल कॉलेज उरई जनपद जालौन चालक समेत करीब दो दर्जन छात्र छात्राओं में से अल्मोड़ा में बीएससी नर्सिंग का पेपर देकर उरई लौट रहे ट्रेवलर के छात्र राहुल पुत्र भगवानदास निवासी थाना भादौगड़ जिला उरई 25 वर्ष छात्रा प्रिया पुत्री पप्पू निवासी भावोरा थाना उरई 23 वर्ष, कीर्ति पुत्री सर्वेश निवासी रगोली जालौन 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे पुलिस ने एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल बरेली भेज दिया और अन्य चोटिल छात्र छात्राओं को नगर के प्राथमिक अस्पताल में उपचार वास्ते भेज दिया गया।

ट्रेवलर चालक अरुण पुत्र श्यामाचरण निवासी मुस्कान मेडीकल कॉलेज उरई को भी हल्की चोटें आई जिसे उपचार हेतु भेज दिया।घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थित उत्पन्न हो गई जहाँ पुलिस ने आनन- फानन में पहुँच जाम खुलवाया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाईवे से हटवा कर सड़क से दूर करवा दिया।

Tags :

The Lucknow Times

Bareilly accident

Accident news Bareilly

Lucknow Times

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन