Sat 19 Sep 2026

ब्रेकिंग

डिवाइडर से हटे अवैध यूनीपोल, 28 पर चला बुलडोजर

युवक पकड़ा

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत ससुरालियों पर रिपोर्ट

जिला चैंपियनशिप में आमने-सामने होंगे पावरलिफ्टर

बांगरमऊ में सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

किसान की सड़क हादसे में मौत : खेत से लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Mon, May 25, 2026
Post views : 208

उन्नाव। जिले के सफीपुर थाना क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। बता दे कि सफीपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव, पोस्ट मुस्तफाबाद निवासी 50 वर्षीय तेज शंकर पुत्र स्वर्गीय तुलई खेती-किसानी का काम करते थे। वे अपनी बाइक से खेत से घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद तेज शंकर सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल किसान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तेज शंकर की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि तेज शंकर बेहद मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, जो पूरी तरह खेती पर निर्भर थे और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक के परिवार में तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें से दो बच्चे दिव्यांग हैं। इन बच्चों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी तेज शंकर पर ही थी। उनकी अचानक मौत के बाद परिवार के सामने एक बड़ा आर्थिक और सामाजिक संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिवार में दो दिव्यांग बच्चे हैं, जिनकी देखभाल और इलाज की जिम्मेदारी तेज शंकर पर थी। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों के मुताबिक तेज शंकर खेती कर अपने छह बच्चों और परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह गांव में मेहनती किसान के रूप में जाने जाते थे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन