: बड़े बेटे के इलाज के लिए पिता ने बेची जमीन तो गुस्साए छोटे बेटे ने फावड़ेकाटकर उतार दिया मौत के घाट!
Sat, Aug 16, 2025
बड़े बेटे के इलाज के लिए पिता ने बेची जमीन तो गुस्साए छोटे बेटे ने फावड़ेकाटकर उतार दिया मौत के घाट!
उत्तर प्रदेश गोरखपुर : दरअसल जनपद में शुक्रवार की रात पिता-पुत्र में जमीन को लेकर विवाद हो गया, बड़े बेटे के इलाज में धन खर्च करने वाले पिता से छोटे बेटे ने संपत्ति बंटवारे की पहले लड़ाई की इसके बाद पिता के ऊपर फावड़े से प्रहार कर उनकी हत्या कर दीजानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि, वारदात एम्स थाना क्षेत्र के रजही रामसरिया गांव में करीब 12 बजे की है, हत्यारोपी पुत्र राधेश्याम गुस्से में आकर अपने पिता भागवत मिश्रा (65) के गर्दन पर फावड़ा से हमला कर उनकी जान ले ली, सूचना मिलते ही एम्स थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया हैपिता भागवत मिश्रा अपने बड़े बेटे के इलाज के लिए जमीन बेचने को मजबूर हुए थे लेकिन पुणे में काम करने वाला उनका यह आरोपी बेटा जब 10 दिन पहले घर लौटा था, तभी से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद कर रहा था और पिता को हत्या तक की धमकी दे रहा था, भागवत मिश्रा के 4 बेटे हैं, बड़े बेटे का नाम कृष्णा जीवन उर्फ गुड्डू मिश्रा है, तो दूसरे नंबर पर संजीव मिश्रा और तीसरे नंबर पर राधेश्याम का नाम आता है जो कि आरोपी है, उनके चौथे बेटे का नाम कन्हैया है. भागवत मिश्रा की पत्नी श्रीमती देवी की दो साल पहले बीमारी के वजह से मौत हो चुकी. जिस लड़के के इलाज पर भागवत मिश्रा ने धन खर्च किया था उसका करीब 7 माह पहले सड़क हादसे में एक्सीडेंट हो गया था और उसके सिर में चोट आई थी. कूल्हा भी टूट गया था, जो अब ठीक है, इस घटना के संबंध में बड़े बेटे कृष्ण जीवन की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति के इलाज में उनके ससुर ने करीब ढाई डिसमिल जमीन बेच दी थी. इसके लिए कल उन्हें 7 लाख 32000 भी मिले थे. कुल 60 डिसमिल जमीन उनके परिवार में थी. उनके जिस देवर राधेश्याम ने ससुर की हत्या की है, उसकी पत्नी की बीमारी से मौत हो चुकी थी. उसके कोई बच्चे भी नहीं थे और वह पुणे में रहकर काम करता था, शुक्रवार की रात वह अपने पिता से पैसे की मांग को लेकर लड़-झगड़ रहा था और बदले में जमीन के हिस्से की भी मांग कर रहा था, पिता जमीन बेचने से मना कर रहे थे, सभी लोग जब खाना खाकर सोने चले गए, तो राधेश्याम अचानक से आया और पिता के सिर पर फावड़े से प्रहार कर सिर को अलग कर दिया. आवाज होने पर परिवार के लोग उठे तो यह घटना देखकर सभी चीखने और चिल्लाने लगे,।इसके बाद घर वालों ने ही पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर एम्स थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची.सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि संपत्ति के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की है, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया गया है कार्रवाई की जाएगी!
: बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे सदर विधायक
Sat, Aug 16, 2025
पंकज गुप्ता ने बांटा राशन, कहा – हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी मदद
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान✍️
उन्नाव। पहाड़ी क्षेत्रों व अन्य जगहों पर लगातार बारिश के चलते गंगा व अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ा चल रहा है। सदर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। गांवों में पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में गुरुवार को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने परियर क्षेत्र के देवीपुरवा, बंदनपुरवा, लल्लतूपुर्वा, पनपथा, मानबंगला, बाबूबंगला, बेनीपुरवा सहित अनेक गाँवों के पीड़ित लोगों को बालखंडेश्वर मंदिर प्रांगण में आमंत्रित कर राहत सामग्री बांटा और प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा भी लिया। विधायक के साथ प्रशासनिक अधिकारी, नगर पालिका के कर्मी भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी परेशानियां सुनी और आश्वासन दिया कि किसी भी परिवार को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा।
हर परिवार को मिलेगा सहायता – विधायक
विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। विधायक ने कहा बाढ़ से परेशान किसी भी व्यक्ति को राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। हमारी टीम घर-घर जाकर सूची तैयार कर रही है। जरूरत पड़ने पर नाव से भी राशन पहुंचाया जाएगा।
राशन किट पाकर हुैए भावुक
राहत किट में जरूरी सामान शामिल था। कई बुजुर्ग महिलाएं और छोटे बच्चों वाले परिवार किट पाकर भावुक हो गए। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि 2–3 दिनों से घर में कुछ नहीं बचा था, राशन मिलने से बड़ी राहत मिल गई।
चिकित्सा और साफ पानी की भी व्यवस्था
विधायक ने प्रशासन को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल स्वास्थ्य टीम भेजी जाए और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा बाढ़ से घिरे इलाकों में नाव की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिया। वहीं स्वच्छ पेयजल के लिए हैंडपंपों की सफाई और टैंकर से पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए। नगर पालिका कर्मियों से क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने को कहा गया ताकि बीमारी न फैले। इस अवसर पर एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी, सीताराम, प्रमोद, रवि वर्मा, सुरेश प्रधान सहित अन्य लोग शामिल रहे।
: आधी रात में दहकी प्लास्टिक फैक्ट्री, गिरी दो मंजिला इमारत
Sat, Aug 16, 2025
धुएं और लपटों में तब्दील हुई पूरी फैक्ट्री,घंटों तक चला संघर्ष
[video width="478" height="850" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/08/उन्नाव_n_n➡देर_रात_प्लास्टिक_फै.बाग_https___t.co_h5SFweIvcf.mp4"][/video]
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
उन्नाव। मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र की देर रात शुक्रवार को शार्ट सर्किट से अचानक आग की लपटों से दहल उठी। नेहरू बाग स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने सबकुछ राख कर दिया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो मंजिला इमारत देखते ही देखते ढह गई। गनीमत रही कि पास की अन्य फैक्ट्रियां इसकी चपेट में नहीं आईं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
शुक्लागंज निवासी आशीष साहू की इस फैक्ट्री में प्लास्टिक कचरा जमा कर ग्राइंडिंग का काम होता था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 1 बजे फैक्ट्री से अचानक धुआं उठता देखा गया। कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले चुकी थी और पूरी बिल्डिंग लपटों में घिर गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्नाव व आसपास की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कानपुर की दमकल गाड़ियों को भी मंगवाना पड़ा। आग को काबू पाने में दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 14 दमकल वाहनों ने घंटों तक संघर्ष किया, तब कहीं जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका। तब तक लगभग 40 टन प्लास्टिक जलकर खाक हो चुका था और पूरी इमारत धराशायी हो चुकी थी। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। मशीनें, तैयार माल और स्टॉक सब राख में बदल गया। मौके पर पहुंचे मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि विभाग ने जांच शुरू कर दी है जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
औद्योगिक क्षेत्र में फैलता खतरा
बता दें कि मगरवारा औद्योगिक क्षेत्र में दर्जनों छोटी फैक्ट्रियां बिना किसी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था के चल रहीं हैं। मानकों की अनदेखी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन प्रशासन अब तक सख्त कार्रवाई नहीं कर पाया है।