: 17 महीने बाद जेल से रिहा हुए अब्दुल्ला आजम, मिलने को सैकड़ों समर्थक जुटे!
Tue, Feb 25, 2025
17 महीने बाद जेल से रिहा हुए अब्दुल्ला आजम, मिलने को सैकड़ों समर्थक जुटे!
उत्तर प्रदेश हरदोई : दअरसल करीब 17 महीने बाद आज 25 फरवरी को सपा के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल से रिहा हो गए हैं आपको बता दें कि पिछले दिनों ही रामपुर की MP-MLA कोर्ट ने पूर्व सपा विधायक अब्दुल्ला आजम को जमानत दी थी जेल से रिहा होने बाद अब्दुल्ला हरदोई से रामपुर के लिए रवाना हो गए, इस दौरान जेल के बाहर हरदोई सहित रामपुर से आए सैकड़ों समर्थकों की भारी भीड़ जमा रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अब्दुल्ला को रामपुर के लिए रवाना किया गयाअब्दुल्ला आजम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, मगर रामपुर कोर्ट में उनके खिलाफ शत्रु संपत्ति का केस चल रहा था इसी वजह से उनकी जेल से रिहाई अटकी हुई थी रामपुर पुलिस ने अब्दुल्ला आजम के खिलाफ 2 नई धाराएं जोड़ने की अपील की थी, मगर कोर्ट ने पुलिस की अपील को खारिज कर दिया था. इसे अब्दुल्ला आजम के लिए बड़ी राहत माना गया था. बीते दिनों रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट अब्दुल्ला आजम को जमानत दे दी थी, जिससे उनकी रिहाई का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया था.साल 2020 में शत्रु संपत्ति के एक मामले में अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं. इसकी वजह से वह जेल में थे. इससे पहले इस मामले में पुलिस ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान को क्लीन दी थी. शासन ने रामपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अशोक शुक्ला के खिलाफ जांच बैठाने के साथ साथ इस मामले की पुनः विवेचना का आदेश था. अपराध शाखा के इंस्पेक्टर नवाब सिंह ने इस मामले की पुनः जांच की थी और आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म को आरोपी बनाया था. उसके बाद आज़म खान अब्दुल्ला आज़म ने कोर्ट की शरण ली थी!
: अनियंत्रित टैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार सास-दामाद को कुचला, दर्दनाक मौत!
Tue, Feb 25, 2025
अनियंत्रित टैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार सास-दामाद को कुचला, दर्दनाक मौत!
उत्तर प्रदेश मेरठ : दरअसल थाना जानी क्षेत्र के रघुनाथ मोड़ पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार सास और दामाद कुचल दिया जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई, वहीं हादसे में तीसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने के साथ घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है मेरठ देहात के खानपुर गांव निवासी सुनील (28) पुत्र राजकुमार अपनी सास हरबीरी पत्नी बृजपाल निवासी आसमाबाद गढ़ व अपने जीजा सोनू निवासी ढिंढाला के साथ सोमवार को रिश्तेदारी में गए था. मंगलवार सुबह सुनील हरबीरी व सोनू के साथ वापस खानपुर गांव लौट रहे थे. रघुनाथपुर मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भिड़ंत में सुनील व हरबीरी की मौके पर ही मौत हो गई थी. गंभीर रूप से घायल सोनू के पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है SP राकेश कुमार का कहना है कि दुर्घटना रघुनाथपुर मोड़ के पास बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली के बाइक में टकराने से हुई है. दुर्घटना में खानपुर गांव निवासी सुनील और आसमाबाद गढ़ की रहने वाली हरबीरी की मौत हो गई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे में ढिंढाला निवासी युवक सोनू गंभीर रूप से घायल हुआ है उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है!
: CM योगी ने कहा, सरकारी कर्मचारियों के लिए दीनदयाल उपाध्याय योजना है!
Tue, Feb 25, 2025
CM योगी ने कहा, सरकारी कर्मचारियों के लिए दीनदयाल उपाध्याय योजना है!
उत्तर प्रदेश लखनऊ : दरअसल मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों के लिए अपना उपचार कराना अब कठिन नहीं रहा उत्तर प्रदेश में 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराते हैं, सरकारी कर्मचारियों के लिए दीनदयाल उपाध्याय योजना से व्यवस्था है सपा की सरकार के समय सपा से जुड़े लोगों को ही पैसा मिलता था आम लोगों को नहीं स सरकार का पैसा सरकार का लेकिन बस समाजवादी, पेंशन समाजवादी। ऐसा क्यों होता अभी तक उत्तर प्रदेश में सिर्फ 17 मेडिकल कॉलेज बने थे अब हर जिले में हम मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं च्छे शिक्षक हम मेडिकल कॉलेज में नियुक्त कर रहे हैं अच्छे डॉक्टर नियुक्त कर रहे हैं हर जिले में डायलिसिस, ब्लड बैंक की मुफ्त सुविधा दी जा रही है पीजीआई में हमारी सरकार ने आठ नए विभाग बनाए है, हम सभी कमियां दूर कर रहे हैं सपा विधायक समर पाल सिंह ने कहा कि यूपी सरकार को दिल्ली जैसे स्कूल स्थापित करने चाहिए. दिल्ली में जैसे अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा की व्यवस्ता की वैसी यहां भी होनी चाहिए. इस पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यूपी में 13050 सरकारी बेसिक स्कूल अंग्रेजी माध्यम के हैं. अब नई शिक्षा नीति में अंग्रेजी केवल विषय के तौर पर पढ़ाएंगे
महिलाओं के खिलाफ अपराध में यूपी का 14वां स्थान
समाजवादी पार्टी की विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने सवाल किया कि उत्तर प्रदेश के थानों में सीसीटीवी ना होने की वजह से आरोपितों के उत्पीड़न और उनके खिलाफ हिंसा का साक्षी उपलब्ध नहीं होता. इसके अतिरिक्त पोस्टमार्टम के मामलों में कई खामियां पाई जाती हैं. ऐसे मामलों को लेकर सरकार क्या कर रही है? इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में भारत में यूपी का स्थान 14 है!