: महाकुंभ में सेवा संकल्प लें,डिजिटल कुंभ का लाभ उठाऐं यहाँ पर दान देने के भाव से आइए : डॉ रश्मि शुक्ला
Thu, Jan 9, 2025
महाकुंभ में सेवा संकल्प लें,डिजिटल कुंभ का लाभ उठाऐं यहाँ पर दान देने के भाव से आइए : डॉ रश्मि शुक्ला
[video width="848" height="478" mp4="https://thelucknowtimes.in/wp-content/uploads/2025/01/VID-20250109-WA0002.mp4"][/video]उत्तर प्रदेश फतेहपुर : सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान के सभी सदस्य ग्रहणियों ने यह संकल्प लिया महाकुंभ में सेवा करना,कुंभ में यदि कहीं गंदगी देखें तो स्वयं साफ करना किसी को भुखा देखे तो भोजन कराए दें।किसी को ठंड लग रही हो तो उन्हें गर्म वस्त्र दें। यदि कोई स्नार्थीअस्वस्थ है तो उसकी दवाई दें। स्वच्छता का ध्यान रखना।यहाँ पर आकर हमें शांति उपासना करना स्वार्थ,इर्ष्या,द्वेष आदि अवगुणों का त्याग करना तट पर आकर स्वच्छता का ध्यान रखना।साबुन प्लास्टिक इत्यादि सामग्री इस्तेमाल न करना। गंदगी यहाँ पर नहीं करना है हमें पूरे विश्व को यहाँ अपने व्यवहार से संदेश देना है कि मानव मानव के लिए समर्पित है।पर्यावरण पश,पक्षी इत्यादि ध्यान रखना है। आपस में सबको मिलजुल कर रहना निस्वार्थ भाव से अपने जीवन को ज्ञापन करना है।संस्था की अध्यक्षता डॉ रश्मि शुक्ला ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि कुंभ में हमें सेवा करनी है संस्था द्वारा साबुन, सैनिटाइजर,टूथपेस्ट, मास्क, टूथब्रश,शैंपू,खाद्य सामग्री का वितरण होता रहेगा।मेला में यदि कोई खो जाए तो यथा स्थान पहुँचाने का कार्य किया जाएगा।आज हम लोग मानव उपयोगी सामग्री का वितरण कर रहे हैं यह गंगा माँ की कृपा है सभी भक्तों से निवेदन है कि गंगा तट को गंदा ना करें स्वच्छता का ध्यान दें धक्का न दे, यातायात के नियमों का पालन करें। यह डिजिटल कुंभ है इसलिए उन सभी सुविधाओं का उपयोग करें जो आपके मोबाइल में हैं। डिजिटल कुंभ का लाभ उठाऐंआई यहाँ पर देने के भाव से आइए चुराने के भाव से नहीं। सब की सुविधा का ध्यान रखिए भगदड़ ना करिए।हिंदुत्व एक जीवन पद्धति है हिंदू धर्म जीवन जीने की एक कला है।व्यष्टि,सृष्टि,समष्टि एवं परमेष्ठी सब में एक ही आत्मा का साक्षात्कार करने वाली जीवन विद्या है।पंचतत्व,वन्य जीव पर्यावरण,पारिवारिक एवं सामाजिक मूल्यों का संस्कार देने वाला लाखों वर्षों से विकसित हुआ ऋषियों द्वारा अआविष्कृत तंत्र है।सौभाग्य है कि हम भारतवासी इस सनातन अविनाशी हिंदू धर्म एवं हिंदू संस्कृति के वारिस हैं।इस महान हिंदुत्व का मानवता के लिए पूरी दुनिया में प्रचारित प्रसारित करना हम सब लोगों का परम कर्तव्य है।जया, राजलक्ष्मी,अंजू,ज्योति,निधि,पूजा, आरती,नीलू,सोनम,अर्चना, मेघा जूही अन्नु,नीरजा,एकता,विनीता,श्रुति आदि ने हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा कुंभ में सभी ग्रहणियों ने सेवा कुंभ सेवा आरंभ की और गंगा आरती पूजन कर प्रसाद लेकर कार्यक्रम का समापन किया!
: बड़ी धूम-धाम से मनाया गया दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व
Mon, Jan 6, 2025
बड़ी धूम-धाम से मनाया गया दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व
आज दिनांक 06-01-2025 को दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह का 358 वा प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा फतेहपुर में मनाया गया,
ज्ञानी इकबाल सिंह जी ने बताया गुरु गोविंद सिंह ही ऐसे गुरु थे जिन्होंने न केवल अपने पिता गुरु फेज बहादुर जी को बल्कि देश धर्म की रक्षा के लिए अपना पूरा सरबंश वार दिया, गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर की तैयारी 29 दिसम्बर से शुरू हो गयी थी, जिसमे पांच दिन प्रभात फेरी उपरांत अखंड पाठ रखा गया जिसकी समाप्ति आज हुई, समाप्ति के बाद ज्ञानी इकबाल सिंह ने सबद- कीर्तन का गायन किया उपरांत सबद कीर्तन में महिलाओं में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसके बाद सभी भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया,आज का प्रोग्राम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवक चरनजीत सिंह की अगुवाई में हुआ, संगत के रूप में जतिंदर पाल सिंह, सयुक्त सयोजक नरिंदर सिंह, सेकेट्री परमजीत सिंह, उप प्रधान नरेंद्र सिंह, उप प्रधान गुरमीत सिंह,परमिंदर सिंह, महिलाओं में हरविंदर कौर, सतबीर कौर , हरजीत कौर, जसपाल कौर, मंजीत कौर, खुशी, गुरप्रीत कौर, परमीत कौर, वरिंदर कौर, आदि भक्त जन उपस्थित रहे।।