: दिल्ली से महाकुंभ को जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस हादसे का शिकार, फतेहपुर में डंपर से टक्कर, 4 की मौत, 10 से ज्यादा घायल!
THE LUCKNOW TIMES
Wed, Feb 12, 2025
Post views : 88
दिल्ली से महाकुंभ को जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस हादसे का शिकार, फतेहपुर में डंपर से टक्कर, 4 की मौत, 10 से ज्यादा घायल!
https://youtu.be/vfzVZjsQlQ8 उत्तर प्रदेश फतेहपुर : दरअसल दिल्ली से महाकुंभ को जा रहा श्रद्धालुओं का जत्था फतेहपुर में हादसे का शिकार हो गया कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्याणपुर क्षेत्र के दूधिकगार मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस डंपर से टकरा गई इस हादसे में बस चालक समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया हादसे में 13 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं हादसे से घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भिजवाया मारने बाल में बस चालक विवेक, प्रेमकांत झा और दिगम्बर झा शामिल हैं एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है घायलों को फतेहपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है घायल यात्रियों में गोपालगंज की रुक्मणी देवी और अनूप कुमार झा भी शामिल हैं उन्होंने बताया कि वे दिल्ली के मोहन गार्डन से ट्रैवलर बस में सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे इस बारे में थाना अध्यक्ष कल्याणपुर विनोद मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है डंपर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी हादसे के बाद डंपर चालक घटनास्थल से फरार हो गया है वहीं, इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी राजीव नयन गिरी ने बताया कि घायल चार लोगों की मौत हो चुकी है 12 लोग एडमिट हैं, उसमें से तीन लोगों को रेफर कर रहे हैं, जिनकी हालत गंभीर है यह लोग दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे दुर्घटना के बारे में ASP विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि ट्रैवलर बस दिल्ली से प्रयागराज जा रही थी. ट्रेवलर में 21 लोग सवार थे घायलों को पहले गोपालगंज सीएससी में एडमिट कराया गया. इसके बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की और मृत्यु हो गईहादसे में जिनकी हुई मौत
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन