Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

नियम तोड़े तो तुरंत होगी कार्रवाई

165 कारीगरों ने कराया पंजीकरण

घायल युवक के इलाज के लिए आगे आए

ट्रक और एस्कॉर्ट कार समेत छह तस्कर पकड़े गए

हरदोई पुल पर युवक के घायल होने के बाद पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, पतंग दुकानों पर चली जांच

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मिट्टी के हुनर को मिलेगा नया मुकाम : 165 कारीगरों ने कराया पंजीकरण

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jul 31, 2026
Post views : 4

सदर विधायक बोले, प्रशिक्षण और सरकारी सहायता से बढ़ेगा स्वरोजगार

उन्नाव। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के 9वें स्थापना पखवाड़े के तहत शनिवार को लोकनगर में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में माटीकला कारीगरों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने पारंपरिक मिट्टी कला को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रोजगार बढ़ाने के तरीके बताए, वहीं विभागीय अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर कारीगरों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि माटीकला केवल एक पारंपरिक व्यवसाय नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार कारीगरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। ऐसे में सभी पात्र लोग विभाग में पंजीकरण कराकर ऋण, प्रशिक्षण और टूल किट जैसी सुविधाओं का लाभ लें तथा अपने हुनर को रोजगार का मजबूत जरिया बनाएं। कार्यक्रम में कानपुर विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट एवं मूर्तिकला विशेषज्ञ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर जीअत बली यादव ने माटीकला के बदलते स्वरूप पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक डिजाइन, नई तकनीक और बेहतर फिनिशिंग अपनाकर मिट्टी से बने उत्पादों की बाजार में मांग बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कारीगरों से प्रशिक्षण लेकर अपने उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने और नए बाजारों तक पहुंच बनाने का आह्वान किया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने माटीकला बोर्ड की ओर से संचालित ऋण योजना, प्रशिक्षण योजना और टूल किट वितरण योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक संसाधनों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से समय रहते आवेदन करने और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।कार्यक्रम स्थल पर माटीकला कारीगरों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक मिट्टी के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कारीगरों के हुनर की सराहना की। आयोजन के दौरान जिले के 165 माटीकला कारीगरों का पंजीकरण भी किया गया, जिससे उन्हें भविष्य में विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर समाजसेवी विमल द्विवेदी, सभासद ब्रजेश पांडे, सभासद ओमेंद्र लोधी, पूर्व एलडीएम बी.एन. शुक्ला, ग्रामोद्योग अधिकारी मोहम्मद शारिब, ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज अवस्थी, एडीओ सुशील कुमार बाजपेई, अनुदेशक चर्म मोहित गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर रवि कुमार सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में माटीकला कारीगर मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन