Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

संविधान बचाने की लड़ाई में सभी की भागीदारी जरूरी

नौ लोगों पर रिपोर्ट

वरिष्ठ पत्रकार आशीष पांडेय के पिता डीएन पांडेय का निधन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन कर दिया स्वच्छता का संदेश

एक डिजाइन ने खोल दी 918 गद्दों की कहानी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

सर्वप्रथम भुगतान करने बाली द्वारिकेश चीनी मिल : गन्ना किसानों के खातों में फिर भेजे 19 करोड़ 95,लाख 10 हजार

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Jan 19, 2026
Post views : 376

उत्तर प्रदेश बरेली : जनपद में तहसील फरीदपुर क्षेत्र स्थित सर्वप्रथम भुगतान करने बाली द्वारिकेश चीनी मिल को पेराई सत्र 2025-26 में 6 जनवरी से 12 जनवरी तक किसानों द्वारा आपूर्ति किए गए गन्ना मूल्य का भुगतान रुपए 19 करोड़ 95 लाख 10 हजार का भुगतान फरीदपुर,बरेली,बीसलपुर, तिलहर, बदायूँ,भोजीपुरा,बहेड़ी,नबाबगंज,पीलीभीत,समितियों द्वारा उपलब्ध कराए गए गन्ना किसानों के संबंधित बैंक खातो में सोमवार 19 जनवरी को भेज दिया गया है।

सर्वप्रथम व सर्वाधिक भुगतान पाकर किसानों में खुशहाली का माहौल है।द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज प्रबंधन ने पत्र के माध्यम से बताया है कि 2025-26 के गन्ना पेराई सत्र में अब तक गन्ना किसानों के खातों में द्वारिकेश अंतर्गत समितियों द्वारा खरीदे गए गन्ने का 182 करोड़ 98 लाख 10 हजार रुपए का कुल भुगतान भेजा जा चुका है।द्वारिकेश इकाई प्रमुख एके त्यागी ने किसानों से अनुरोध कर कहा है कि किसान बन्धु चीनी मिल द्वारा चलाई जा रही आकर्षक विकास योजना का लाभ उठाएँ और अधिक से अधिक क्षेत्र में गन्ने की बुवाई करें।इसके साथ ही कहा कि चीनी मिल को साफ-सुथरा एवं ताजा गन्ना ही आपूर्ति करें।

द्वारिकेश चीनी मिल प्रबंधन के लिए किसानों का हित ही सर्वोपरि है जो समयँ से गन्ना किसानों का मूल्य भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध है।चीनी मिल प्रबन्धन ने किसानों को सलाह दी है कि कम तापमान में पौधे गन्ने की कटाई न करें अन्यथा पेड़ी में फुटाव नहीं होगा।द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज लि0,प्रबंधन ने समस्त गन्ना किसानों को यह विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में विकास एवं किसान भाईयों की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति के लिये सदैव तत्पर है और रहेगी ताकि गन्ना किसान बन्धु अधिक से अधिक लाभ कमा सकें।

Tags :

Bareilly news

Uttar Pradesh news

Times of Lucknow

Lucknow Times

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन