Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

गणपति को नमन कर लिया आशीर्वाद

मजदूर की डूबकर मौत

खुला नौकरी के नाम पर ठगी का मामला

पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

मदद के साथ बढ़ाया लोगों का भरोसा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में फ्यूचर अस्पताल की एक और बड़ी पहल : ग्राम पचौमी में लगा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर, 100 से अधिक मरीजों को मिला नया जीवन!

मुनीश गुप्ता

Mon, Mar 23, 2026
Post views : 491

बरेली उत्तर प्रदेश : "नर सेवा ही नारायण सेवा है", और इसी संकल्प को धरातल पर उतार रहा है फरीदपुर का प्रतिष्ठित फ्यूचर अस्पताल। आज बरेली जनपद की फरीदपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचौमी में मानवता की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली।

ग्राम पचौमी के एडवोकेट संजीव सिंह 'नीटू' के निवास पर आयोजित इस विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर में सुबह से ही मरीजों का तांता लगा रहा।

अस्पताल की कुशल टीम ने अपनी विशेषज्ञता का परिचय देते हुए 100 से अधिक मरीजों का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। राहत की बात यह रही कि शिविर में न केवल परामर्श दिया गया, बल्कि मरीजों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

जांच के दौरान जिन तीन मरीजों की स्थिति गंभीर पाई गई, उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कर उचित उपचार शुरू कर दिया गया है। इस पुनीत कार्य में डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. विश्वेंद्र सिंह और डॉ. दीपक सिंह जैसे अनुभवी चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। साथ ही प्रशांत, राहुल, पंकज, पूजा और देवेंद्र शर्मा सहित पूरे अस्पताल स्टाफ ने तत्परता से मरीजों की सहायता की।

डॉ. अनुराग शर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि फ्यूचर अस्पताल सदैव आमजन के स्वास्थ्य के प्रति समर्पित है और ऐसे शिविरों के माध्यम से हमारा लक्ष्य हर व्यक्ति तक बेहतर इलाज पहुँचाना है।

अगर आप या आपके आसपास कोई भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहा है, तो इस सुअवसर का लाभ उठाएं। याद रखिए, आपकी सेहत ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है।

Tags :

Bareilly news

The Lucknow Times

UTTAR pradesh

Future hospital

Future hospital Bareilly

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन