सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ज़िला कार्यालय पर मासिक बैठक : जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने में सक्रिय भूमिका। रवि चौधरी
आलम वारसी
Sun, Apr 5, 2026
मुरादाबाद।। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का भव्य एवं प्रभावशाली आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता रवि चौधरी जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि 27 विधानसभा ग्रामीण द्वारा की गई। बैठक में संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उत्साह एवं जोश के साथ उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, पार्टी के जनाधार को निरंतर विस्तार देने तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर गहन एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, सामाजिक चुनौतियों एवं संगठनात्मक विषयों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार रखे। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा हेतु निरंतर कार्य किया जाएगा।
ज़िला अध्यक्ष रवि चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अनुशासन एवं सेवा भावना में निहित होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनमानस तक पहुंचाएं।
साथ ही बैठक में यह भी स्पष्ट रूप से चर्चा की गई कि 27 विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र से विधायक पद की दावेदारी की तैयारी की जा रही है, ताकि 27 विधानसभा में निवास कर रहे सभी वर्गों के लोगों का समुचित भला किया जा सके तथा 27 विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र का युद्ध स्तर पर समग्र एवं तेज़ी से विकास सुनिश्चित किया जा सके। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और जनसमर्थन को व्यापक रूप से बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्षेत्र की सामाजिक समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके त्वरित समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दानिश कुरेशी (महानगर अध्यक्ष), कुक्कू चौधरी (महानगर महामंत्री), अशोक सैनी (महानगर प्रभारी), मोहित ठाकुर (मीडिया प्रभारी), अमित चौधरी (संगठन मंत्री), शानू कुरैशी (महानगर उपाध्यक्ष), मुशाहिद हसन (विधानसभा अध्यक्ष), हैप्पी वाल्मीकि (जिला सचिव), मोनू सैनी (महानगर उपाध्यक्ष), मुकेश सैनी (नगर अध्यक्ष), दीपक सैनी (विधानसभा अध्यक्ष कुंदरकी), डॉ. विशाल वर्धन (जिला प्रचार मंत्री), विजेंद्र सिंह सैनी (प्रकोष्ठ अध्यक्ष), मयंक वर्मा (जिला महामंत्री), नासिर अली, गुलाम नबी प्रधान जी, रहीम अंसारी, राजा, नावेद अंसारी एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Tags :
मुरादाबाद।।जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने में सक्रिय भूमिका। रवि चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन