Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

कांवड़ यात्रा से पहले गंगा घाटों का लिया जायजा

चाइनीज मांझे ने बाइक सवार को किया लहूलुहान

रोहित बाल्मीकि ने की आयोगों से दोषियों पर कार्रवाई की मांग*

3.85 करोड़ की गड़बड़ी में तत्कालीन डीडीओ संजय पांडेय निलंबित

श्रद्धालुओं ने चखा जगन्नाथ जी का प्रसाद

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अब तय अड्डों से ही चलेंगे वाहन : अवैध पड़ाव संचालन पर प्रशासन करेगा कार्रवाई

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jul 16, 2026
Post views : 96

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद डीएम ने जारी किए आदेश, छह चिन्हित स्थानों पर अवैध वसूली रोकने के निर्देश

उन्नाव। शहर में अनधिकृत पड़ाव अड्डों के संचालन और वहां होने वाली अवैध वसूली पर अब प्रशासन ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जिलााधिकारी घनश्याम मीना ने पुलिस और नगर पालिका प्रशासन को कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। साफ कर दिया गया है कि सार्वजनिक वाहनों का संचालन केवल अधिकृत और निर्धारित पड़ाव स्थलों से ही होगा। नियमों के विपरीत कहीं भी अड्डा संचालित मिला तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। हाईकोर्ट में विचाराधीन मामले के दौरान याचिकाकर्ता ने सप्लीमेंट्री एफिडेविट दाखिल कर शहर के छह ऐसे स्थानों का उल्लेख किया था, जहां अवैध रूप से पड़ाव अड्डे संचालित होने और वसूली किए जाने की शिकायत की गई थी। न्यायालय के निर्देश पर सीओ यातायात और सिटी मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने मौके पर जांच की। सात जुलाई को सौंपी गई रिपोर्ट में शिकायतों की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी। डीएम ने एसपी, सीओ यातायात और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को भेजे पत्र में निर्देश दिए हैं कि चिन्हित सभी स्थानों पर अवैध वसूली तत्काल बंद कराई जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि बस, ऑटो और अन्य सार्वजनिक वाहन केवल निर्धारित पड़ाव अड्डों से ही संचालित हों। इससे शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और सड़क किनारे अनियमित वाहन खड़े होने से लगने वाले जाम पर भी अंकुश लगेगा। नगर पालिका प्रशासन को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पालिका क्षेत्र में शासन के नियमों के विपरीत किसी भी अनधिकृत पड़ाव अड्डे का संचालन न होने दिया जाए। यदि भविष्य में ऐसी कोई शिकायत सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। निकाय प्रभारी एवं अपर जिलाधिकारी अमिताभ यादव ने बताया कि निकाय प्रभारी एवं अपर जिलाधिकारी अमिताभ यादव ने बताया कि जिलााधिकारी के निर्देश पर सीओ यातायात और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को पत्र जारी कर दिया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वाहन केवल निर्धारित पड़ाव स्थलों से ही संचालित हों। यदि आदेशों के पालन में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन