Sat 31 Oct 2026

ब्रेकिंग

आरोपी को भगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 12 पर मुकदमा,7 गिरफ्तार

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर,

महिलाओं को झांसे में लेकर जेवर उड़ाने वाले पांच गिरफ्तार

अनिल सिंह सिसौदिया” द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को देश की एकता,अखण्डता एवं सुरक्षा

तिकोनिया पार्क में याद किए गए लौह पुरुष

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

घरेलू कलेह के बाद युवक ने फंदे पर झूल की आत्महत्या, : शराब बनी मौत का कारण,फंदे पर लटके शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज पड़ताल में जुटी पुलिस

THE LUCKNOW TIMES

Thu, Jul 23, 2026
Post views : 234

बरेली जनपद के थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र एवं ब्लाक भुता के ग्राम भदपुरा में बुधवार दोपहर एक युवक ने पत्नी से घरेलू कलेह के बाद पेंड़ पर रस्सी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज पड़ताल सुरु कर दी है घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी अनुसार ग्राम भदपुरा निवासी पप्पू (38)पुत्र होरीलाल काफी समयँ से शराब पीने का आदी हो चुका था।परिजनों अनुसार शराब पीने को लेकर उसका आए दिन पत्नी गंगा देवी से घरेलू कलेह होता रहता इसी के चलते बुधवार को भी शराब पीने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के साथ कलेह हुआ था जिसके बाद पप्पू घर से बाहर चला गया जिसने नहर नदी किनारे खड़े पेंड़ पर रस्सी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि पप्पू फंदे से लटका झूल रहा था परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना थाना पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुँची थाना फतेहगंजपूर्वी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम हेतु बरेली भेज मामले की पड़ताल में जुट गई।

Tags :

Bareilly news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन