धर्मगुरुओं का उन्नाव में स्वागत : लखनऊ में जुटेगा सर्वधर्म समागम
सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान
Thu, Jul 23, 2026
सर्वधर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने होटल शिवा इन में किया अभिनंदन

उन्नाव। धर्म और मजहब अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत, प्रेम और भाईचारा सभी को जोड़ता है। इसी संदेश के साथ उन्नाव में सर्वधर्म संसद से जुड़े धर्मगुरुओं का स्वागत किया गया। शहर के बाईपास स्थित होटल शिवा इन में सर्वधर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयोजक महामंडलेश्वर गोस्वामी सुशील जी महाराज,महर्षि भृगु पीठाधीश्वर,जगतगुरु सतीशाचार्य समेत अन्य सम्मानित धर्मगुरुओं का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान धर्मगुरुओं ने आपसी प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कहा गया कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता और अलग-अलग धर्मों के लोगों का मिल-जुलकर रहना है। समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आपसी संवाद और एक-दूसरे के धर्म व विचारों का सम्मान जरूरी है।
लखनऊ में तीन दिन चलेगा इंटरफेथ सम्मेलन
लखनऊ के सीएमएस विद्यालय में 24 से 26 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय इंटरफेथ सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश से विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, संत और आध्यात्मिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में धर्मों के बीच संवाद, शांति, आपसी सद्भाव और विश्व बंधुत्व जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। सर्वधर्म संसद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि अलग-अलग धर्मों के धर्मगुरुओं का एक मंच पर आना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। ऐसे आयोजन लोगों के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने और सामाजिक एकता मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म समभाव और भाईचारा ही भारत की पहचान है।
धर्मगुरुओं ने दिया एकता का संदेश
इस दौरान अमित मिश्र, सौरभ वर्मा, लवी गुप्ता, कुंवर प्रीत सिंह, लक्ष्य निगम समेत बड़ी संख्या मे लोगों ने धर्मगुरुओं का स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान धर्मगुरुओं ने कहा कि समाज में शांति बनाए रखने के लिए प्रेम, संवाद और आपसी सम्मान सबसे जरूरी है। धार्मिक और सामाजिक विविधता भारत की ताकत है। सभी धर्मों का मूल संदेश मानवता, सेवा और शांति है। होटल शिवा इन, उन्नाव में हुए इस स्वागत कार्यक्रम के बाद धर्मगुरु लखनऊ में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय इंटरफेथ सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन के जरिए देश और दुनिया में शांति, सद्भाव और विश्व बंधुत्व का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
Tags :
Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन