Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पत्नी के प्रेम प्रसंग के शक में विवाद : युवक और उसकी मां पर कुल्हाड़ी से हमला

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jul 8, 2026
Post views : 149

चार दिन पहले भी मारपीट का आरोप, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र के रेवला गांव में पारिवारिक विवाद ने बुधवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में युवक और उसकी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। रेवला गांव निवासी दीपू ने बताया कि वर्ष 2013 में उसके बड़े भाई अनुराग की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने अपनी भाभी संगीता से विवाह कर लिया था। दीपू का कहना है कि वह संगीता के तीनों बच्चों का पालन-पोषण कर रहा है। दीपू का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसको लेकर घर में लंबे समय से विवाद हो रहा था। उसने बताया कि चार दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की गई थी। बुधवार सुबह इसी बात को लेकर फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला हिंसक हो गया। पीड़ित का आरोप है कि अनुज, काका, उसकी पत्नी संगीता और एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी मां रानी पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव करने पहुंचे दीपू के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके हाथ, कान और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपू ने बताया कि उसने पुलिस को लिखित तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौरावां थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन