Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

डीएम से लगाई न्याय की गुहार

2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ

अमित मिश्रा ने संभाली कमान

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पीड़िता का आरोप पति शारीरिक रूप से करता था प्रताड़ित : पत्नी की तहरीर के आधार पर पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आलम वारसी

Mon, Mar 30, 2026
Post views : 187

मुरादाबाद में एक विवाहिता को ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने और तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि पति फैजान, देवर चांद और देवरानी फरहीन उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने आरोपी पति, देवर और देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में निकाह के पांच साल बाद तक संतान न होने पर पति और ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। महिला का आरोप है कि पति, देवर और देवरानी आए दिन उसके साथ मारपीट कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शनिवार को पति ने तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, देवर और देवरानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी अनम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच साल पहले उसका निकाह चक्कर की मिलक निवासी फैजान से हुआ था। पीड़िता के अनुसार निकाह के पांच साल बाद तक उसके कोई संतान नहीं है।इसी कारण पति फैजान, देवर चांद और देवरानी फरहीन उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते हैं। पति फैजान मारपीट और गाली गलौज कर तीन तलाक देने की धमकी देता रहता था। पीड़िता के अनुसार 28 मार्च को शाम करीब पांच बजे पति फैजान ने उसे तीन तलाक दे दिया।

एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर उसके पति समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ तीन तलाक और प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है।

Tags :

मुरादाबाद।।पीड़िता का आरोप पति शारीरिक रूप से करता था प्रताड़ित

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन