Sun 07 Jun 2026

ब्रेकिंग

तीन बीघा पट्टे के बदले सरकारी जमीन खोजने का दावा, सीएम को भेजा पत्र

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

दो साल पहले हुई थी शादी

मायके बालों ने ससुराली जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप,पति समेत कई परिजन हिरासत में

भूमि विवाद और पैमाइश के मामले रहे हावी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

एआई समिट में विरोध पर गरमाई सियासत : भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Feb 24, 2026
Post views : 233

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

उन्नाव। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'एआई समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा टी-शर्ट खोलकर किए गए प्रदर्शन और हंगामे को लेकर देशभर में प्रदर्शन जारी है। इस घटना से आक्रोशित भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं मंगलवार को उन्नाव में भी जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। शहर में आयोजित धरने में महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहीं। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए और कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की गरिमा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि एआई समिट जैसे आयोजन देश की तकनीकी क्षमता और वैश्विक पहचान को मजबूत करते हैं। ऐसे मंच पर कथित अशोभनीय प्रदर्शन निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक विरोध का मामला नहीं, बल्कि राष्ट्रसम्मान से जुड़ा विषय है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन उसकी मर्यादा होती है। अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में ऐसा व्यवहार देश की छवि को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी दल को ऐसी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, जिससे भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना दीक्षित ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्र की अस्मिता के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी इस प्रकार की घटनाएं दोहराई गईं तो संगठन व्यापक आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में साधना दीक्षित, प्रियंका शुक्ला, नगर मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता, मंजु अवस्थी, सुरुचि अग्निहोत्री, सरिता सिंह, श्रद्धा बाजपेयी, पुनीता दीक्षित, शोभा, रेणु, राम लाली दीक्षित, प्रीति शर्मा, सविता, ज्योति तिवारी, जयंती और दीप शिखा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन