Fri 31 Jul 2026

ब्रेकिंग

घायल युवक के इलाज के लिए आगे आए

ट्रक और एस्कॉर्ट कार समेत छह तस्कर पकड़े गए

हरदोई पुल पर युवक के घायल होने के बाद पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, पतंग दुकानों पर चली जांच

ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा मंदिर को मिलेगा नया स्वरूप

ऐरा भदियार में 100 एमटी क्षमता के नए गोदाम का लोकार्पण

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

इंसानियत की मिसाल बने सपा नेता अंकित सिंह परिहार : घायल युवक के इलाज के लिए आगे आए

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jul 31, 2026
Post views : 75

अस्पताल पहुंचकर परिवार को सौंपी जमा राशि की रसीद, बोले, जरूरतमंद की मदद करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी

उन्नाव। भगवंतनगर क्षेत्र के समाजवादी पार्टी नेता अंकित सिंह परिहार ने एक बार फिर सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद की। ब्लॉक सुमेरपुर के ग्राम पितुवाखेड़ा निवासी युवा अवनीश यादव के सड़क दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने उनके ऑपरेशन के लिए आवश्यक धनराशि अस्पताल में जमा कराई। इसके बाद वह अवनीश के घर पहुंचे और जमा की गई धनराशि की रसीद परिजनों को सौंपते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।बताया गया कि दुर्घटना के बाद अवनीश यादव का अस्पताल में उपचार चल रहा है। ऑपरेशन के लिए तत्काल आर्थिक सहायता की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी मिलने पर अंकित सिंह परिहार ने बिना किसी औपचारिकता के अस्पताल में धनराशि जमा कराई, जिससे इलाज में कोई बाधा न आए। बाद में उन्होंने स्वयं परिवार के घर जाकर जमा राशि की रसीद परिजनों को सौंपी। उनके इस सहयोग से परिवार ने राहत महसूस की और आभार व्यक्त किया। अंकित सिंह परिहार ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद करना समाज के हर सक्षम व्यक्ति का दायित्व है। समय पर किया गया छोटा सा सहयोग भी किसी परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकता है। भगवंतनगर क्षेत्र में अंकित सिंह परिहार लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वह समय-समय पर आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय छात्रों की पढ़ाई में सहयोग करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए भी आर्थिक मदद करते रहे हैं। इसके अलावा संकट में फंसे परिवारों की सहायता के लिए भी वह लगातार आगे आते रहे हैं, जिससे क्षेत्र में उनकी सामाजिक सक्रियता की सराहना की जाती है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन