Mon 14 Sep 2026

ब्रेकिंग

बाजार गंज में गणपति चौक पर विराजमान हुए भगवान श्री गणेश, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

कूटरचित अभिलेख से धोखाधड़ी का आरोप

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

दो मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चेन स्नैचर व मोबाइल झपटमार गिरोह दबोचे

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Jul 11, 2026
Post views : 114

सदर और औरास मे हुई वारदातों का खुलासा, छह बदमाश गिरफ्तार, चेन, मोबाइल और बाइक बरामद

उन्नाव। जिले में चेन लूट और मोबाइल झपटमारी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कोतवाली सदर और औरास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिलाओं के गले से चेन लूटने वाले गिरोह और राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई चेन, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। एसएसपी ने बताया कि पहला मामला कोतवाली सदर क्षेत्र का है। नौ जुलाई को एबी नगर निवासी महिला ने बाइक सवार बदमाशों द्वारा चेन छीनने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान हुसैन नगर के पास नहर पुलिया से सागर गौतम, अर्जुन कुमार और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सागर और अर्जुन महिलाओं को निशाना बनाकर चेन लूटते थे, जबकि अभिषेक उनके रहने-खाने की व्यवस्था करने के साथ लूटे गए सामान को बेचने का काम करता था। तीनों ने मिलकर शहर में कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार सात जुलाई को एबी नगर में चेन लूट की कोशिश नाकाम होने के बाद आदर्श नगर में एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली गई थी। बरामद चेन की पहचान पीड़ित पक्ष ने कर ली है। दूसरी कार्रवाई औरास थाना पुलिस ने की। आठ जुलाई की शाम सीमऊ बाजार से घर लौट रहे एक युवक का नन्दौली पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल झपट लिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर माखन खेड़ा चौराहे के पास से रफी अहमद, मोहम्मद रजी और प्रशांत बाथम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से छीने गए दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने सीज कर दिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों मामलों में बरामदगी के आधार पर मुकदमों में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इनका संबंध जिले या आसपास के अन्य जनपदों में हुई ऐसी वारदातों से तो नहीं है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन