Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

होली मिलन व ईद मिलन कार्यक्रम : नागरिकों का सम्मान करते हुए हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न

THE LUCKNOW TIMES

Mon, Mar 30, 2026
Post views : 73

यूपी फतेहपुर : जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजी०) के सफलता पूर्वक 20 वर्षों का उत्साह एवं प्रतिवर्ष की भांति इस वर्षभी आयोजित होली मिलन व ईद मिलन का कार्यक्रम एस०जी०गार्डन आई ०टी ०आई० रोड फतेहपुर में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे जी की उपस्थित में संगठन के व्यापारीगण, पदाधिकारी गण जिले के समस्त नागरिकों का सम्मान करते हुए हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ । जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री संतोष तिवारी जी द्वारा किए गए व्यापारियों के सम्मान में कार्यक्रम में चार चांद लगाया व व्यापारियों का उत्साह दुगना कर दिया, गणेश वंदना आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई , उसके पश्चात शंकर पार्वती जी की लीला व हनुमान जी के विशाल रूप ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का समापन राधा कृष्ण जी के साथ फूलों की होली खेल कर उपस्थित समस्त लोगों का उत्साह देखने को मिला । कार्यक्रम में जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजी०) के दो पदाधिकारी को पदोन्नति करके बिंदकी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील लोहिया को जिला अध्यक्ष का कार्यभार दिया गया, और जिले की नई कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया गया और अभी तक जिला संगठन में जिला महामंत्री प्रवक्ता का कार्यभार देख रहे हैं डी० एस० आइस फैक्ट्री के एम० डी० धीरेंद्र सिंह को पदोन्नति करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रवक्ता के नए पद से सुशोभित किया, जिससे व्यापारियों के समक्ष खुशी की लहर दौड़ गई समस्त व्यापारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी को ढेर सारी बधाइयां दी ।

कार्यक्रम में जिला संवाददाता दैनिक जागरण श्री गोविंद दुबे जी, श्री हरिओम रस्तोगी व श्री आनंद रस्तोगी जी को प्रदेश जिला नगर और युवा के समस्त पदाधिकारियों ने मिलकर सम्मानित किया इसी कड़ी में वरिष्ठ जिले के सम्मानित व्यापारी हरिओम रस्तोगी ने प्रदेश के अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश दुबे को चांदी की स्मृति चिन्ह देकर मंच में सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे धाता अध्यक्ष भानु केसरवानी, खखरेडू अध्यक्ष अनिल केसरवानी, असोथर अध्यक्ष लक्ष्मी आर्या, गाजीपुर अध्यक्ष बब्बू सिंह एवं बिंदकी नगर अध्यक्ष टीम सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री आशीष मिश्रा जी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की ।

Tags :

Times of Lucknow

Breaking News

Fatehpur News

UTTAR pradesh news

Eid or Holi

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन