Sun 13 Sep 2026

ब्रेकिंग

कंपनी कर्मचारी पर सात लाख रुपये के हड़पने का आरोप

कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कुश्ती के दांव-पेंच ने खूब बटोरी तालियां

टीवी-फिल्म में मौका पाने को 60 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

रवि चौधरी ने सुनी समस्याएं दिया आश्वासन : जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

आलम वारसी 2

Mon, Jul 27, 2026
Post views : 125

मुरादाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जिलाध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि तथा 27 विधानसभा प्रभारी रवि चौधरी के नेतृत्व में थाना नागफनी क्षेत्र में ओसाम भाई के यहां, नदीम चाय वाले के सामने जन चौपाल एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा स्थानीय समस्याओं और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए रवि चौधरी ने कहा कि सुभासपा समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर, शिक्षा, युवाओं को रोजगार तथा गरीब और वंचित वर्ग के सम्मान के लिए पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने लोगों से सामाजिक समरसता, भाईचारा और विकास की भावना को मजबूत करने की अपील की।

बैठक में आगामी 31 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली "सामाजिक समरसता महारैली" की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। रवि चौधरी ने इसे सामाजिक एकता और पिछड़े, दलित, वंचित एवं सर्वसमाज की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर बुलंद करने का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

जन चौपाल के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वच्छता सहित अन्य जनसमस्याएं भी उठाईं। रवि चौधरी ने सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष दानिश कुरैशी, प्रमुख महासचिव गौरव कुमार, महानगर प्रभारी अशोक सैनी, विधानसभा अध्यक्ष शानू कुरैशी, जिला मीडिया प्रभारी मोहित ठाकुर, फहाद, ओसाम, नदीम सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन