Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ईद उल फितर की दृष्टिगत पंचायत भवन में की गई एक गोष्ठी आयोजित : गोष्ठी में जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसपी सिटी मौजूद रहे

आलम वारसी

Wed, Mar 18, 2026
Post views : 67

मुरादाबाद में जिलाधिकारी अनुज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने ईद-उल-फितर व नवरात्रि के दृष्टिगत कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक गोष्ठी सिविल लाइंस के पंचायत भवन में आयोजित की। इस गोष्ठी में शहर के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और पीस कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। सभी से अपील की गई कि ईद-उल-फितर का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाए और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग किया जाए। गोष्ठी में एसपी सिटी,कुमार रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण कुँवर आकाश सिंह, व एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, एसडीएम सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि ईद-उल-फितर का पर्व हमारे समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हमें इसे शांति और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी पर ध्यान न दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों में शांति और सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Tags :

मुरादाबाद।।ईद उल फितर की दृष्टिगत पंचायत भवन में की गई एक गोष्ठी आयोजित

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन