Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

अब शादी समारोह में नहीं पड़ेगी गैस की कमी, प्रशासन ने किया इंतजाम

मुरादाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

राजकीय विद्यालय की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त : ग्राम पंचायत स्तर से साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें

आलम वारसी

Sun, Mar 15, 2026
Post views : 60

मुरादाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित राजकीय विद्यालयों की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम के आदेश के बाद एसडीएम बिलारी की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि जिन विद्यालयों में सफाई कर्मियों की व्यवस्था नहीं है, वहां ग्राम पंचायत स्तर से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। यह कदम विद्यालय परिसरों की स्वच्छता बनाए रखने और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। जिलाधिकारी के जारी आदेश में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 48 राजकीय विद्यालय ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां नियमित सफाई कर्मी उपलब्ध नहीं हैं।

इस कारण विद्यालयों और उनके परिसरों की समुचित साफ-सफाई में कठिनाइयां आ रही हैं। आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक शनिवार को संबंधित विद्यालय एवं उसके परिसर की साफ-सफाई कराने के लिए ग्राम पंचायत के सफाई कर्मियों को निर्देशित किया जाए, ताकि विद्यालय का वातावरण स्वच्छ और व्यवस्थित बना रहे। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने खंड विकास अधिकारी बिलारी व कुंदरकी को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि तहसील बिलारी के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित राजकीय विद्यालयों में रोस्टर के अनुसार प्रत्येक शनिवार को सफाई कार्य सुनिश्चित कराई जाए साथ ही सफाई कर्मियों के नाम और मोबाइल नंबर सहित रोस्टर की छायाप्रति कार्यालय को उपलब्ध कराने तथा संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी इसकी जानकारी देने को कहा गया है। राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट,के प्रधानाचार्य रघुपति देव ने अवगत कराया था कि उनके विद्यालय में सफाई कर्मी उपस्थित नहीं हो रहे हैं, जिससे साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने दोबारा निर्देश जारी कर प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। प्रशासनिक आदेशों से स्पष्ट है कि अब विद्यालयों की साफ-सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।

Tags :

मुरादाबाद।।ग्राम पंचायत स्तर से साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन