Sat 06 Jun 2026

ब्रेकिंग

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ईओ कार्यालय में दंडवत लेट गए सभासद

घायल बेटे को देखने रायपुर से आया था घर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का महाअभियान शुरू

बिजली कटौती को लेकर सपा नेताओं ने एसडीओ से की शिकायत

बिजली कटौती के खिलाफ AAP का हल्लाबोल, डीएम को दिया ज्ञापन

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

द्वारिकेश चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 में : खरीदे गन्ने का संपूर्ण भुगतान कर व्यक्त किया किसानों का आभार

THE LUCKNOW TIMES

Wed, Mar 18, 2026
Post views : 161

यूपी के बरेली जनपद में फरीदपुर तहसील की द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज लि०द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में 3 मार्च से 6 मार्च 2026 तक खरीदे गए 82.02 लाख कुन्तल गन्ने का कुल बाजिव मूल्य रूपये 32022.04 लाख देय भुगतान शत-प्रतिशत 16 मार्च 2026 को संबंधित समितियो द्वारा उपलब्ध कराए गए गन्ना किसानों के बैंक खातों में भेजा गया।मिल प्रबन्धन द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए समयँ बद्ध तरीके से गन्ना भुगतान सुनिश्चित किया गया साथ ही समिति एवं परिषद अंशदान का भी रूपये 451.12 लाख का संपूर्ण भुगतान चीनी मिल द्वारा कर दिया गया है।

मिल क्षेत्र के सभी किसानों का पेराई सत्र के सफल संचालन में अत्यन्त महत्वपूर्ण सहयोग रहा किसानों के इस सहयोग पर मिल प्रबन्धन ने कृषकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।

चीनी मिल प्रबन्धन ने गन्ना किसानों से अधिक से अधिक क्षेत्रफल में उत्तर प्रदेश के लिए संस्तुत उन्नत शील एवं स्वीकृत प्रजातियों की गन्ना बुवाई करने हेतु अनुरोध किया है इसके साथ ही अस्वीकृत प्रजाति गन्ने की बुवाई कदापि न करने की सलाह दी वहीं यह कहा है कि किसान भाई पेड़ी फसल से अच्छी पैदावार प्राप्त करने हेतु पेड़ी प्रबन्धन का प्रयोग अवश्य करें।

द्वारिकेश शुगर इण्डस्ट्रीज लि०मिल क्षेत्र में किसान भाईयों के विकास, सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए सदैव तत्पर है।

Tags :

Bareilly news

The Lucknow Times

Times of Lucknow

Breaking News

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन