Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

गाँव स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा के प्रदर्शन कार्य का औचक निरीक्षण

कांवड़ यात्रा से पहले गंगा घाटों का लिया जायजा

चाइनीज मांझे ने बाइक सवार को किया लहूलुहान

रोहित बाल्मीकि ने की आयोगों से दोषियों पर कार्रवाई की मांग*

3.85 करोड़ की गड़बड़ी में तत्कालीन डीडीओ संजय पांडेय निलंबित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

घर में फंदे से लटकी मिली 20 वर्षीय युवती : परिजनों ने खड़े किए सवाल

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Jul 12, 2026
Post views : 76

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; पुलिस बोली, सभी पहलुओं पर हो रही जांच

उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के मेथी टिकुर गांव में शनिवार शाम एक 20 वर्षीय युवती का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर, युवती के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान काजल (20) पुत्री सुशील सिंह निवासी मेथी टिकुर के रूप में हुई है। वह परिवार में दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। शनिवार शाम जब घर के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला तो परिजनों के होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची माखी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार सुबह जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं मृतका की मौसी अर्चना ने बताया कि घटना के समय काजल घर पर अकेली थी। उन्हें इस घटना की जानकारी बाद में मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि काजल ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है ताकि मामला आत्महत्या जैसा दिखाई दे। परिजनों का कहना है कि काजल के शरीर पर कई संदिग्ध निशान दिखाई दिए। उनके अनुसार पैरों पर नीले और लाल रंग के चोट के निशान थे, जबकि गले पर भी ऐसे निशान नजर आए। इन्हीं वजहों से परिवार को हत्या की आशंका है। हालांकि परिजनों ने अभी किसी व्यक्ति का नाम लेकर आरोप नहीं लगाया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया जाए। उधर, पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। माखी थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन