Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

रामपुर ने पूरे सूबे में अपनी कर्मठता और कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

अंडर 14 हॉकी गर्ल्स ने नगर विधायक , आकाश सक्सेना से सुविधाओं को लेकर पत्र सौंपा, ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

मौके पर जेसीबी चलने का आरोप

पुलिस ने घर के पास से दबोचा

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

घाट पर हुआ हादसा : गहरे पानी में डूबने से किसान की मौत

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Thu, Jul 16, 2026
Post views : 132

पत्नी और तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

उन्नाव। बीघापुर थाना क्षेत्र के गंगा घाट पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में किसान की डूबने से मौत हो गई। रोजमर्रा की तरह गंगा स्नान के लिए घाट पहुंचे किसान का पैर अचानक गहरे पानी में चला गया। तेज बहाव के कारण वह खुद को संभाल नहीं सके और देखते ही देखते नदी में समा गए। घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बीघापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नदी में काफी देर तक तलाश की गई। मशक्कत के बाद किसान का शव नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान खरौली गांव निवासी 45 वर्षीय प्रदीप तिवारी उर्फ सोनू तिवारी, पुत्र स्वर्गीय रविशंकर तिवारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि प्रदीप गुरुवार सुबह गंगा स्नान के लिए बीघापुर घाट गए थे। स्नान करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चले गए। तेज बहाव के चलते वह बाहर नहीं निकल सके। दोपहर में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार वालों ने बताया कि प्रदीप खेती-किसानी कर घर का खर्च चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। उनकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी घटना के बाद शोक का माहौल है और लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सावधानी नहीं बरतने पर बढ़ जाता है खतरा
बरसात के मौसम में गंगा का जलस्तर और बहाव सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहता है। ऐसे समय स्नान के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है। स्थानीय लोग भी श्रद्धालुओं से गहरे पानी में जाने से बचने और सतर्कता बरतने की अपील कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन