Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

अब शादी समारोह में नहीं पड़ेगी गैस की कमी, प्रशासन ने किया इंतजाम

मुरादाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

भावना गैस एजेंसी पर आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, गोदाम सील : गैस एजेंसी पर लगा अधिक दाम वसूलने का आरोप

आलम वारसी

Sat, Mar 14, 2026
Post views : 51

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा की भावना गैस एजेंसी सिलिंडर के अधिक दाम वसूलने के आरोप में घिर गई है। आपूर्ति विभाग की टीम ने फरीदनगर रोड पर स्थित इस गैस एजेंसी के गोदाम को सील कर दिया है। डीएसओ ने बताया कि सिलिंडरों के स्टॉक की जांच की जा रही है।

इस एजेंसी द्वारा अधिक दाम में सिलिंडर बेचने की शिकायत कुछ लोगों ने डीएम से की थी। समय से सिलिंडर न देने के आरोप भी लगाए थे। डीएम के निर्देश पर डीएसओ अजय प्रताप सिंह ने ठाकुरद्वारा के पूर्ति निरीक्षक जयवीर सिंह, अनिल कुमार, अमित कुमार को जांच के लिए भेजा। विज्ञापन रात में वह खुद भी वहां पहुंच गए।

पता चला है कि वहां मौजूद कर्मचारी आपूर्ति विभाग की टीम के सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद एजेंसी के फरीदनगर रोड स्थित गोदाम पर जाकर भी कर्मचारियों से पूछताछ की गई। इस दौरान पांच किलोग्राम के सिलिंडर स्टॉक के मुकाबले कम पाए गए। इसके बाद डीएसओ के निर्देश पर गैस गोदाम सील कर दिया गया।

वहीं, घरेलू गैस बुकिंग करने में लोगों को परेशानियों का सामना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कंपनी का सर्वर डाउन होने के कारण बुकिंग नहीं हो सकी है। इसके अलावा केवाईसी नहीं होने के कारण लोगों की बुकिंग प्रभावित रही। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर के 778111 उपभोक्ता मौजूद हैं। इनमें 30 प्रतिशत लोगों ने केवाईसी नहीं कराई है। केवाईसी नहीं कराने वालों की बुकिंग नहीं हो सकी।

फरीदनगर रोड पर स्थित भावना गैस एजेंसी के गोदाम को सील किया गया है। सिलिंडरों के स्टॉक की जांच की जा रही है। अधिक दाम वसूलने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। - अजय प्रताप सिंह, डीएसओ

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन