महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ : 2 अगस्त को होगा महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ
आलम वारसी 2
Thu, Jul 30, 2026
मुरादाबाद। विश्व जागृति मिशन, मुरादाबाद मंडल द्वारा पीतल नगरी में महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ 2 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे किया जाएगा। उद्घाटन विश्व जागृति मिशन के संस्थापक परम पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज के करकमलों द्वारा होगा। इस अवसर पर वे श्रद्धालुओं को अपने दिव्य आशीर्वचन भी देंगे।
समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज, आचार्या डॉ. सुमेधा संत सहित अनेक संत-महात्मा, शिक्षाविद्, उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजक मनोज शास्त्री ने बताया कि गुरुकुल की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय वैदिक परंपरा, नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना तथा उत्कृष्ट संस्कारों से युक्त शिक्षा प्रदान करना है। यहां वैदिक ज्ञान, भारतीय संस्कृति, अनुशासन, योग एवं आधुनिक शिक्षा का समन्वित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक हवन, 11बजे गुरुकुल उद्घाटन, 11:15 बजे संतजनों एवं अतिथियों का स्वागत, 11:45 बजे सम्मानित अतिथियों का उद्बोधन तथा तत्पश्चात परम पूज्य श्री सुधांशु जी महाराज के आशीर्वचन होंगे।
विश्व जागृति मिशन, मुरादाबाद मंडल के संरक्षक श्री अजय गुप्ता (सी.एल. गुप्ता परिवार), महेश चन्द्र अग्रवाल (ओम सत्यम परिवार) एवं राकेश अग्रवाल (पुष्पांजलि) के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष रचित अग्रवाल, महासचिव सीए अभिनव अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष आर.के. गंगवार के नेतृत्व में सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
गुरुकुल समिति में सीए प्रवीण कुमार, सीए अभिनव अग्रवाल, आर.के. गंगवार, अरुण कुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राकेश मंगला, डॉ. सिद्धार्थ, श्रीमती शोभा अग्रवाल, राकेश जिन्दल, राकेश सिंघल एवं अपूर्व अग्रवाल महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं।
आयोजन समिति में अध्यक्ष रचित अग्रवाल, महासचिव सीए अभिनव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आर.के. गंगवार, मनोज शास्त्री, संजीव वर्मा, रणवीर सिंह, गंगाराम, अंतरिक्ष अग्रवाल, राजीव गुलाटी, विवेक शर्मा, सीए प्रवीण कुमार, हरिशंकर, राखी रस्तोगी, राजेन्द्र भण्डुला, तरुण कुमार मदान, अरविन्द अग्रवाल एवं विनोद भटनागर व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
प्रेस वार्ता में शोभा अग्रवाल, गीता अग्रवाल, इंदु अग्रवाल, डॉ. आशा चन्द्रा, विदूला, मीरा अग्रवाल, अनुराधा, उमा, सत्यवती, सीमा, पूनम साहनी, ममता अरोड़ा, राजकुमारी शर्मा, राजकुमारी पाल, गीता गंगवार, मंजू भटनागर, गरिमा, मुदिता, पूनम गुलाटी, संगीता वर्मा, अनीता मदान, संध्या सेठ, यशोदा, सिम्मी, मधु चौधरी, राखी, अदिति, रूबी, भारती, विमलेश, संतोष देवी, सुनीता, सीए अभिनव अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, राजेन्द्र भण्डुला, संजीव वर्मा, विवेक शर्मा, राकेश मंगला, राजीव गुलाटी, विनोद भटनागर, रामकिशोर गंगवार, रणवीर सिंह, गंगाराम, हरिशंकर, तरुण कुमार मदान, आर.एस. वर्मा, रमेश तिवारी, उदयराज पाण्डेय, रुद्र दीक्षित, अश्वनी सेठ, श्याम सुन्दर गौड़, अंतरिक्ष अग्रवाल, नितिन शर्मा, गोपाल वर्मा, मनीष चौधरी, अरुण कुमार अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, अक्षय एवं घनश्याम सहित विश्व जागृति मिशन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags :
पीतल नगरी में महर्षि वेदव्यास अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ का भव्य शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन