Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

की याद में पाँच रक्तदाताओं ने रक्तदान किया

ससुराल से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

अर्धवार्षिक निरीक्षण : जीआरपी सीओ हृषिकेश यादव ने परखी उन्नाव रेलवे थाने की हर व्यवस्था

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Jan 20, 2026
Post views : 334

सीओ बोले, छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लें पुलिसकर्मी

उन्नाव। यात्रियों की सुरक्षा और थाना व्यवस्था की समीक्षा के उद्देश्य से जीआरपी एसपी रोहित मिश्र के निर्देश पर पुलिस रेलवे लखनऊ हृषिकेश यादव ने मंगलवार को उन्नाव रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाना का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा इंतजाम और अभिलेखों की स्थिति को बारीकी से परखा। सीओ ने पुलिसकर्मियों से शस्त्रागार खुलवाकर हथियारों की जांच की और उनकी स्थिति देखी। साथ ही सरकारी संपत्ति, भवन, हवालात और सीसीटीएनएस कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीओ हृषिकेश यादव ने अपराध रजिस्टर समेत थाने के सभी आवश्यक रजिस्टर चेक किए। उन्होंने रजिस्टरों के रखरखाव में और सुधार करने के निर्देश दिए, ताकि सभी रिकॉर्ड ठीक तरह से सजे हों और समय पर अपडेट रहते रहें। लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी मामलों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ और समयबद्ध तरीके से किया जाए। थाने की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीओ ने आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।


सीओ ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, रेलवे परिसर और ट्रेनों में सक्रिय शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि छोटी से छोटी गतिविधि को गंभीरता से लिया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए, महिलाओं की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा जीआरपी पुलिसकर्मियों को आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर सघन चेकिंग अभियान चलाने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के बाद सीओ हृषिकेश यादव ने थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के साथ अलग से बैठक की। बैठक में उन्होंने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही रेलवे यात्रियों और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

सीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यात्रियों के साथ अच्छा और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। किसी भी स्थिति में यात्रियों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जीआरपी की छवि सीधे तौर पर यात्रियों के अनुभव से जुड़ी होती है, इसलिए व्यवहार में संवेदनशीलता और जिम्मेदारी जरूरी है। इस दौरान थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के साथ आरपीएफ के एसओ हरीश कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने थाने की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ हृषिकेश यादव ने बताया कि थाने की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई है। पुलिसकर्मी पूरी जिम्मेदारी और सजगता के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। यदि इसी तरह सतर्कता, समन्वय और यात्रियों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार बना रहा, तो सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन