Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पुलिस मुठभेड़ में 50 हज़ार का इनामी ढेर : देर रात पुलिस का एनकाउंटर, एसटीएफ ने शॉर्प शूटर मोंटी को किया ढेर

आलम वारसी

Thu, Apr 2, 2026
Post views : 63

मुरादाबाद में एसटीएफ ने उधम सिंह गैंग के शॉर्प शूटर आशु चड्ढा उर्फ मोंटी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मोंटी पर 50 हजार रुपये का इनाम था और उसके खिलाफ 36 संगीन मुकदमे दर्ज थे। वह मुरादाबाद के एक निर्यातक से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। पुलिस ने मौके से एक स्विफ्ट कार, .32 बोर की पिस्टल, रिवॉल्वर और 12 बोर की बंदूक बरामद की है।

मुरादाबाद में एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी और उधम सिंह गैंग के शॉर्प शूटर मोंटी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मोंटी के खिलाफ 36 संगीन मुकदमे अलग-अलग जिलों में दर्ज थे।

एसटीएफ और मुरादाबाद पुलिस ने बुधवार को संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात उधम सिंह गैंग के शार्प शूटर आशु चड्ढा उर्फ मोंटी को मुठभेड़ में मार गिराया। 50 हजार का इनामी मोंटी शहर के एक निर्यातक से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके खिलाफ गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और मुरादाबाद में कुल 36 संगीन मुकदमे दर्ज थे।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि आशु चड्ढा उर्फ मोंटी (निवासी मीरपुर कला, हापुड़) पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी था। हाल ही में उसने मुरादाबाद के एक प्रतिष्ठित निर्यातक अरशू ढल से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और उन पर जानलेवा हमला भी किया था। इसके बाद से एसटीएफ मेरठ फील्ड यूनिट और मुरादाबाद पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं।

बुधवार को सटीक सूचना पर एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पोस्टमार्टम हाउस के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख मोंटी ने पुलिस टीम पर अत्याधुनिक हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आशु चड्ढा का आपराधिक इतिहास वर्ष 2010 से शुरू हुआ, जब वह हत्या के एक मामले में पहली बार जेल गया था। जेल में ही उसका संपर्क पश्चिमी यूपी के कुख्यात उधम सिंह गैंग से हुआ। जमानत पर बाहर आने के बाद वह गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया और शार्प शूटर के रूप में हत्या, लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देने लगा। उसके खिलाफ विभिन्न जिलों में कुल 36 मुकदमे दर्ज थे।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक स्विफ्ट कार, .32 बोर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मेड पिस्टल, .32 बोर की रिवॉल्वर और 12 बोर की बंदूक बरामद की है। इसके अलावा बड़ी संख्या में खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं, जिससे साफ है कि बदमाश पुलिस से मुकाबले की पूरी तैयारी के साथ आया था।

Tags :

मुरादाबाद।।पुलिस मुठभेड़ में 50 हज़ार का इनामी देर

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन