Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

भाजपा सरकार पर बरसे प्रीतम सिंह

एक ही बर्तन में बन रहा था वेज और नॉनवेज

फिर फंदे पर झूल गया युवक

न्याय व्यवस्था में योगदान को सराहा

जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

स्वास्थ्य सुरक्षा की सौगात : मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jul 8, 2026
Post views : 102

राज्य मंत्री बोले, सड़क निर्माण सतत प्रक्रिया, जहां नुकसान होगा वहां होगी मरम्मत

उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सांसद साक्षी महाराज, प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह, जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के शिक्षकों और उनके आश्रित परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की योजना की शुरुआत की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य शिक्षकों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उपचार के दौरान आर्थिक बोझ कम हो सके।इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रति छात्र-छात्रा 1200 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई। साथ ही बताया गया कि प्रदेश के करीब 10 लाख शिक्षकों और संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यालयों और हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा शिक्षकों के कल्याण के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।

सड़कों पर उठे सवाल पर मंत्री ने दिया जवाब

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में राज्य मंत्री से पहली बारिश के बाद प्रदेश के कई स्थानों पर नई सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और उनकी मरम्मत एक सतत प्रक्रिया है। समय के साथ सड़कें खराब होती हैं और आवश्यकता के अनुसार उनकी मरम्मत कराई जाती है। उन्होंने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बारिश के दौरान अच्छी गुणवत्ता वाली सड़कों को भी कुछ नुकसान हो सकता है। जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां संबंधित विभाग आवश्यक मरम्मत कराएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन