Wed 22 Apr 2026

ब्रेकिंग

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में हुए सनसनीखेज दंपति हत्याकांड में पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी मिली है।

एजेंसियों पर भारी भीड़, सिलिंडर खत्म होने से रोज लौट रहे उपभोक्ता

40 हजार के विवाद में घर में घुसकर दंपति की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के सामने थम गईं सांसें

उन्नाव में साक्षी महाराज का विपक्ष पर तंज

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

कर्तव्य निभाकर लौट रहे थे मुख्य आरक्षी : रास्ते में छीन ली जिंदगी

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sun, Dec 28, 2025
Post views : 198

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, फरार वाहन चालक की तलाश जारी

उन्नाव। शनिवार की देर रात शहर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे पुलिस विभाग को गहरे सदमे में डाल दिया। कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के हुसैननगर चौराहे पर पीआरवी 112 में तैनात मुख्य आरक्षी की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे का बताया जा रहा है। ड्यूटी पूरी कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार पुत्र बलदेव को सामने से आ रहे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि मुख्य आरक्षी उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली सदर पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुकेश कुमार मूल रूप से महोबा जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के रोशनपुरा गांव के निवासी थे। वर्तमान में उनकी तैनाती अचलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीआरवी 112 में थी। कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मुकेश कुमार वर्ष 2011 बैच के सिपाही थे और पुलिस विभाग में उनकी छवि एक मेहनती व अनुशासित कर्मी की रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना दी और ढांढस बंधाया। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और परिचित मौजूद रहे। वहीं जैसे ही परिजन अस्पताल पहुंचे, अपनों का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। परिजनों के अनुसार मुकेश कुमार दो भाइयों में बड़े थे और परिवार की अहम जिम्मेदारियां उन्हीं के कंधों पर थीं। उनके अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि मुकेश हमेशा ड्यूटी के प्रति गंभीर रहते थे और पीआरवी ड्यूटी के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे। उनके असमय निधन से विभाग ने एक जिम्मेदार और संवेदनशील पुलिसकर्मी खो दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की तलाश तेज कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का सुराग लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। कर्तव्य निभाकर लौट रहे एक पुलिसकर्मी की सड़क पर जान चली जाना हर किसी को झकझोर देने वाला है।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन