Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

थाना ए0एच0टी0यू0- वर्ष 2016 से अपहर्ता/गुमशुदा चल रही युवती को बरामद कर की गई विधिक कार्यवाही । ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आज “राजभाषा हिन्दी का महत्व एवं कार्यालयी कार्य में हिन्दी का प्रयोग” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्य

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सैयद आमिर मियां की नॉवेल ने साउथ इंडिया में मचाया धमाल, अमेजन पर एक रैंक तक पहुंचीं ब्यूरो रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

नई फसलों से आय बढ़ाने की तैयारी : मिलेट्स और मक्का की खेती पर किसानों को किया जागरूक

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Sep 23, 2026
Post views : 21

कृषक गोष्ठी में किसानों को बताए कमाई के नए रास्ते

उन्नाव। खेती में पारंपरिक फसलों के साथ नई फसलों को शामिल कर किसान अपनी आमदनी के नए रास्ते तलाश सकते हैं। मिलेट्स और मक्का ऐसी ही फसलें हैं, जिनके उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को निराला प्रेक्षागृह में कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में किसानों को मक्का की खेती की नई तकनीकों के साथ मिलेट्स से तैयार खाद्य पदार्थों और उनके उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक पंकज गुप्ता ने फीता काटकर किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विधायक ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई उर्वरक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि से जुड़े उत्पादों और खेती में उनके इस्तेमाल के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। खाद्य प्रदर्शनी में मिलेट्स से तैयार किए गए अलग-अलग व्यंजनों को भी देखा।

मिलेट्स के इस्तेमाल की दी जानकारी

कार्यक्रम में मिलेट्स से तैयार रेसिपी के जरिए लोगों को इनके पोषण और रोजमर्रा के खानपान में इस्तेमाल के बारे में बताया गया। विभिन्न खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाकर यह समझाने की कोशिश की गई कि मिलेट्स को केवल पारंपरिक अनाज के तौर पर नहीं, बल्कि कई तरह के व्यंजनों में भी शामिल किया जा सकता है। वहीं, त्वस्ति मक्का विकास कार्यक्रम के तहत किसानों को मक्का उत्पादन से जुड़ी नई तकनीकों और खेती के जरूरी पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने किसानों को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

नई फसलों से बाजार के विकल्प बढ़ेंगे

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि मिलेट्स और मक्का जैसी फसलों को बढ़ावा मिलने से किसान खेती में विविधता ला सकते हैं। इससे उन्हें नए बाजारों से जुड़ने और आय के अतिरिक्त अवसर तलाशने का मौका मिलेगा। उन्होंने किसानों से कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों और नई तकनीकों की जानकारी लेकर उसका इस्तेमाल खेती में करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कलाओं की प्रस्तुतियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा। अधिकारियों की ओर से सदर विधायक को तुलसी का पौधा और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, डीएम घनश्याम मीणा, सीडीओ कृति राज, जिला कृषि अधिकारी शशांक चौधरी समेत कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन