Wed 23 Sep 2026

ब्रेकिंग

सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

थाना ए0एच0टी0यू0- वर्ष 2016 से अपहर्ता/गुमशुदा चल रही युवती को बरामद कर की गई विधिक कार्यवाही । ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आज “राजभाषा हिन्दी का महत्व एवं कार्यालयी कार्य में हिन्दी का प्रयोग” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। ब्य

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

वरिष्ठ पत्रकार-लेखक सैयद आमिर मियां की नॉवेल ने साउथ इंडिया में मचाया धमाल, अमेजन पर एक रैंक तक पहुंचीं ब्यूरो रिपोर्ट

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कर : डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया। ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

आसिम अज़ीज़

Wed, Sep 23, 2026
Post views : 15

डीएम रामपुर का धन्यवाद, जुड़वा बहनों का आधार कार्ड समस्या का समाधान कराया।

ब्यूरो रिपोर्ट, रामपुर

रामपुर की दो जुड़वा बहनों के लिए बायोमीट्रिक तकनीकी व्यवस्था कई साल तक परेशानी का कारण बनी रही। फिंगरप्रिंट और आंखों के बायोमीट्रिक डेटा में अधिक समानता के चलते सिस्टम दूसरी बच्ची को अलग व्यक्ति के रूप में पहचान नहीं पा रहा था। नतीजा यह हुआ कि दोनों बहनों में से सिर्फ एक का ही पहचान पत्र बन सका, जबकि दूसरी बच्ची का आवेदन हर बार डुप्लीकेट डेटा बताकर अटक जाता था।

आखिरकार जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की पहल के बाद यूआईडीएआई मुख्यालय नई दिल्ली ने मामले में विशेष तकनीकी समाधान निकाला और दोनों बहनों के अलग-अलग पहचान पत्र जारी हो गए। रामपुर नगर के मोहल्ला खारी कुआं निवासी जुबैर इलियास की जुड़वा बेटियां तुबा जुबैर और खिजरा जुबैर हैं। दोनों के पहचान पत्र बनवाने की प्रक्रिया के दौरान तकनीकी समस्या सामने आई। एक बच्ची का पंजीकरण होने के बाद जब दूसरी का नामांकन कराया गया तो बायोमीट्रिक मिलान प्रणाली ने उसे पहले से पंजीकृत डेटा से मिलता-जुलता पाया। इसके चलते आवेदन आगे नहीं बढ़ सका। परिवार ने स्थानीय स्तर पर कई प्रयास किए, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। पहचान पत्र नहीं होने के कारण बच्ची के स्कूल प्रवेश और सरकारी योजनाओं से जुड़े कामों को लेकर परिवार परेशान था।

Tags :

Rampur news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन