Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

लोक जनशक्ति पार्टी ने गैस एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप : शहर की समस्याओं को हल करने के संबंध में लोक जनशक्ति पार्टी में डीएम को दिया ज्ञापन

आलम वारसी

Wed, Mar 25, 2026
Post views : 79

मुरादाबाद।।लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने शहर की समस्याओं के हल करने के लिए एक ज्ञापन जिलाधिकारी मुरादाबाद को दिया है। यह ज्ञापन पार्टी के जिला अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिया गया है

पार्टी के प्रदेश सचिव अरविंद कुमार राठौर ने बताया ने गैस एजेंसी पर गेस वितरण और अवैध वसूली एवं उपभोक्ता के साथ अमानवीय व्यवहार, आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि निर्धारित होने से 40 से 60 रुपए अधिक वसूला जा रहा है तथा एजेंसी के मालिक द्वारा उपभोक्ताओं के साथ बदतमीजी की जा रही है।

स्कूलों द्वारा नया कोर्स हर वर्ष बदला जा रहा है और फीस में बे हिसाब बढ़ोतरी के नाम पर खुलेआम लूटमार की जा रही है तथा कक्षा 9 पर 10 के कोर्स को घर के बच्चे पढ़ लिया करते थे अब वह भी खत्म कर दिया गया है कोर्स में हिसाब बढ़ोतरी कर दी गई है इसे तुरंत रोका जाए। आरटीई के तहत बच्चों को प्रवेश नहीं देने, शहर में ई रिक्शा के मक्कड़ जाल से जाम और बढ़ती गंदगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि शहर की ये समस्याएं आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन गई हैं और इनका समाधान जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से इन समस्याओं के हल के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने प्रशासन से जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने और उनका समाधान करने की अपील की है।

Tags :

मुरादाबाद।।शहर की समस्याओं को हल करने के संबंध में लोक जनशक्ति पार्टी में डीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन