Wed 29 Jul 2026

ब्रेकिंग

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, संस्कारों की नींव हैं गुरु

हरदोई पुल पर युवक की कटी गर्दन, आईसीयू में भर्ती

अन्नू टंडन की पहल पर दो जरूरतमंदों को मिली ट्राई साइकिल

कई गौवंशों के शव मिलने से मचा हड़कंप

तीन दिन बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का अभिनंदन : विधायक पंकज गुप्ता ने कहा, संस्कारों की नींव हैं गुरु

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Wed, Jul 29, 2026
Post views : 11

मोती नगर कैंप कार्यालय में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, गुरुजन और भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

उन्नाव। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं के सम्मान और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान को याद करते हुए गुरुवार को मोती नगर स्थित सदर विधायक पंकज गुप्ता के कैंप कार्यालय में गुरु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गुरुजनों का अंगवस्त्र और स्मृति उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। पूरे कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा, संस्कार और शिक्षा के महत्व पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने समारोह में मौजूद सभी गुरुजनों का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण करते हुए उसे सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के प्रति सम्मान और श्रद्धा हमारी सांस्कृतिक विरासत है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में गुरु की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उनके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी जीवन में सफलता हासिल करते हैं और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की प्रगति में अपनी भागीदारी निभाते हैं। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान गुरु-शिष्य परंपरा रही है और समाज को इस परंपरा को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ तिवारी 'विश्व' ने किया। समारोह में विवेक तिवारी, भरत चित्रांशी, कृष्ण शंकर मिश्रा, प्रदीप द्विवेदी, बृजेश पांडे, दिनेश गुप्ता, आलोक कुमार निगम, फूलमती, वीरेंद्र सिंह, कौशल कुमार, प्रेम शंकर श्रीवास्तव, मनोज कुमार, निर्भय कुमार गौड़, रमेश चंद, सुनील कुमार, मदन गोपाल, रंजीत सिंह, रामेंद्र कुमार द्विवेदी, गंगा बक्श सिंह, उमेश कुमार मौर्य, सुमन लता, उमेश कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, पवन कुमार पांडेय, शैलेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, प्रतीक, सुरेंद्र कुमार, पवन कुमार समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, गुरुजन और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन