Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

अब शादी समारोह में नहीं पड़ेगी गैस की कमी, प्रशासन ने किया इंतजाम

मुरादाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ : मुरादाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार

आलम वारसी

Fri, Apr 17, 2026
Post views : 6

मुरादाबाद, थाना ठाकुरद्वारा पुलिस एवं एसओजी मुरादाबाद की संयुक्त टीम ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में बने-अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए।

ऐसे हुआ खुलासा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सतपाल अंतिल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम गश्त पर थी। रतुपुरा मोड़ के पास खाली प्लाट से आरोपी गोविन्दा पुत्र रूप सिंह निवासी फरीदपुर, थाना डिलारी को 3 देशी तमंचों के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में गोविन्दा ने फैक्ट्री की जानकारी दी।

मछली बाजार में चल रही थी फैक्ट्री

गोविन्दा की निशानदेही पर पुलिस ने मोहल्ला सूफियान, मछली बाजार ठाकुरद्वारा स्थित मकान में छापा मारा। वहां से नाजिम और कासिम पुत्र शमशाद हुसैन को गिरफ्तार किया गया। दोनों भाई मिलकर 315 बोर और 12 बोर के तमंचे बनाकर बेचते थे।

भारी मात्रा में बरामदगी

बने हथियार: 315 बोर का 1 तमंचा, 12 बोर का 1 तमंचा

उपकरण: 2 ड्रिल मशीन, 1 ग्राइंडर मशीन, 1 शिकंजा, लोहा काटने वाली आरी, 2 हथौड़े, प्लास, सन्डासी, 3 रेती, पेचकस, 2 छेनी

अधबना सामान: 20 अर्धनिर्मित नाल, 14 अर्धनिर्मित बॉडी, 19 लोहे की कटी पत्ती, 7 अर्ध बने ट्रिगर, 8 अर्ध बने हैमर, 7 चाप बनाने की लकड़ी, ग्राइंडर ब्लेड, स्क्रू, स्प्रिंग

पूछताछ में बड़ा खुलासा

आरोपियों ने बताया कि तमंचे तैयार कर आर्थिक लाभ के लिए बेचते थे। इस काम में इकबाल निवासी फरीदपुर और रोहित भी साथ देते थे। दोनों तमंचा बनाने व सप्लाई में मदद करते थे। पुलिस अब इनकी तलाश में जुटी है।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

1. गोविन्दा पुत्र रूप सिंह, ग्राम फरीदपुर थाना डिलारी

2. नाजिम पुत्र शमशाद हुसैन, मो0 सूफियान मछली बाजार ठाकुरद्वारा

3. कासिम पुत्र शमशाद हुसैन, मो0 सूफियान मछली बाजार ठाकुरद्वारा

तीनों पर थाना ठाकुरद्वारा में मु0अ0सं0 96/2026 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अन्य आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

पुलिस टीम का सराहनीय कार्य

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार परमार, एसओजी प्रभारी अमित कुमार, उ0नि0 ओमपाल सिंह, उ0नि0 रजत कुमार सहित 15 सदस्यीय टीम ने अंजाम दिया। एसएसपी मुरादाबाद ने टीम की पीठ थपथपाई।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार बनाने और सप्लाई करने वाले गिरोह में हड़कंप मच गया है। मुरादाबाद पुलिस ने साफ किया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Tags :

मुरादाबाद।।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन