Sun 09 Aug 2026

ब्रेकिंग

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली हत्या की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

अंकित सिंह परिहार ने बढ़ाया मदद का हाथ

बड़े चौराहे पर स्थापित होगी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा

सरकारी ठेके की 50 हजार की फर्जी एफडीआर लगाई, रिपोर्ट दर्ज

25 हजार लेते डाकघर का बाबू को सीबीआई ने दबोचा

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

एसआईआर अभियान का असर : 2 लाख से ज्यादा नाम हटे

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Tue, Dec 2, 2025
Post views : 303

73 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा, अंतिम सूची और साफ होने की तैयारी

उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे मतदाता सूची की तस्वीर साफ कर दी है। जिले भर में घर-घर सर्वे और दस्तावेज़ों के मिलान के बाद बड़ी संख्या में ऐसे नाम सामने आए जिन्हें सूची में रहने का हक नहीं था। निर्वाचन विभाग ने बताया कि गणना प्रपत्रों के वितरित होने के बाद डिजिटाइजेशन का करीब 73 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसी दौरान 2 लाख 16 हजार 314 नाम सूची से हटाए गए हैं।

किन-किन मतदाताओं के नाम हटे

जांच में पता चला कि बड़ी संख्या में लोग स्थायी रूप से दूसरे शहरों में बस चुके हैं। कई घरों में सर्वे के समय कोई नहीं मिला, जबकि हजारों मतदाता ऐसे मिले जिनकी मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार तीन प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम जैसे ही पूरा होगा, ये संख्या और बढ़ सकती है।

जिले में कुल मतदाताओं की स्थिति

उन्नाव जिले की छह तहसीलों में इस समय 23 लाख 25 हजार 53 मतदाता दर्ज हैं। विधानसभावार स्थिति इस प्रकार है:

बांगरमऊ (162): 3,59,424

सफीपुर (163, अनुसूचित जाति): 3,46,386

मोहन (164, अनुसूचित जाति): 3,46,132

उन्नाव (165): 4,33,034

भगवंतनगर (166): 4,20,381

पुरवा (167): 4,19,696

अभियान में लगे 2501 बीएलओ ने घर-घर जाकर फॉर्म बांटे। कुल 16,93,242 प्रपत्र अभी तक पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं।

हटाए गए नामों का पूरा ब्योरा

ताजा आंकड़ों में जो विवरण सामने आया है, वह इस प्रकार है:

• 63,406 मतदाताओं की मृत्यु की पुष्टि

• 22,373 मतदाता सत्यापन के दौरान घर पर नहीं मिले

• 1,04,106 लोग स्थायी रूप से अन्य जगह शिफ्ट

• 24,619 मतदाताओं के नाम दो बार दर्ज थे

• 1,810 मतदाता “अन्य” श्रेणी में हटाए गए

इधर, निर्वाचन विभाग का कहना है कि बाकी बचे प्रपत्रों के अपलोड होते ही सूची एकदम साफ और अपडेट हो जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि यह अभियान आने वाले चुनावों से पहले प्रदेश की सबसे सटीक मतदाता सूची तैयार करने में बड़ी मदद कर रहा है। जिले के अधिकारी पूरे अभियान पर नजर बनाए हुए हैं और निर्देश दिया गया है कि अंतिम सूची जारी होने से पहले किसी भी मतदाता का गलत नाम न छूटे और न ही गलत तरीके से जोड़ा जाए।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन