Mon 22 Jun 2026

ब्रेकिंग

एआरटीओ कार्यालय विवाद में विभाग का पक्ष आया सामने

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

जिला महिला अस्पताल का आदर्श टीकाकरण केंद्र बना मिसाल, रविवार को भी मिल रही सुविधा

ऑटो पलटने से मजदूर की गई जान

पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

ठंड में राहत : नगर पालिका अध्यक्ष ने किया रैन बसेरों का लिया जायज़ा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Sat, Jan 10, 2026
Post views : 160

साफ-सफाई, पेयजल और ठंड से बचाव के इंतजामों की ली जानकारी

उन्नाव। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत देने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा शनिवार देर रात नगर क्षेत्र में संचालित रैन बसेरों के निरीक्षण पर निकलीं। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों में ठहरे लोगों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही भोजन वितरित कर राहत पहुंचाई।निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने बुजुर्गों, महिलाओं और निराश्रितों से हालचाल लिया। उन्होंने पूछा कि ठंड से बचाव के इंतजाम पर्याप्त हैं या नहीं, खाने-पीने और रहने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही। लोगों ने अपनी बात खुलकर रखी, जिस पर अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत ध्यान देने के निर्देश दिए। रैन बसेरों की साफ-सफाई, कंबल और अन्य गर्म वस्तुओं की उपलब्धता, पेयजल, शौचालय और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी परखी गई। जहां-जहां कमियां नजर आईं, वहां सुधार के लिए कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। अध्यक्ष ने कहा कि सर्दी के मौसम में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरतमंदों की सुविधा सर्वोपरि है।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा भानू भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद सेवा और संवेदना की भावना के साथ काम कर रही है। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की मदद केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि नगर में कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। रैन बसेरों में ठहरने वाले हर व्यक्ति को सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधा मिले, इसके लिए नगर पालिका लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं कोई जरूरतमंद दिखे तो उसकी मदद करें और नगर पालिका को सूचना दें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन