Fri 17 Apr 2026

ब्रेकिंग

पीएफ घोटाले का शिकार हुआ मजदूर, तीन साल बाद दर्ज हुआ केस

BDO भुता को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूर्ण न होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे

एक की मौत,कई घायल, मचा हड़कंप

धोखाधड़ी कर चावल गायब करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

महानगर में धूमधाम से निकल गई रामनवमी : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से जुड़े मुस्लिम भाइयों ने की पुष्प वर्षा

आलम वारसी

Thu, Mar 26, 2026
Post views : 73

रामनवमी शोभायात्रा में मुस्लिम समाज के लोगों ने की पुष्प वर्षा

रामनवमी शोभायात्रा में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुस्लिम भाइयो द्वारा भव्य पुष्पवर्षा, हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द का दिया गया सशक्त संदेश

मुरादाबाद। रामनवमी के पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर महानगर मुरादाबाद में निकाली गई भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वाधान में महानगर अध्यक्ष दानिश कुरैशी के नेतृत्व में मुस्लिम भाइयो के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष रवि चौधरी जी की विशेष उपस्थिति रहीं

इस दौरान पार्टी के मुस्लिम भाइयो द्वारा पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

सम्पूर्ण यात्रा में मुस्लिम भाइयो द्वारा हो रही पुष्पवर्षा आकर्षण का केंद्र बनी रही

शोभायात्रा के दौरान पूरे महानगर में धार्मिक उल्लास और उत्सव का वातावरण देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया और सामाजिक एकता, भाईचारे एवं धार्मिक सौहार्द का संदेश दिया गया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जी, महानगर अध्यक्ष दानिश कुरैशी, शानू, मुजाहिद, शहजाद कुरैशी, ओसाम,रिंटू सागर, पुनीत शर्मा, मयंक वर्मा, मोहित ठाकुर सहित अनेक मुस्लिम भाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर शोभायात्रा को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया और समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया।

विशेष रूप से इस कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ पुष्पवर्षा कार्यक्रम में भाग लिया। यह दृश्य क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता, भाईचारे, सौहार्द एवं अखंडता की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया। इस पहल के माध्यम से समाज में यह संदेश दिया गया कि सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर समाज की प्रगति और शांति व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि रवि चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सदैव समाज के सभी वर्गों, जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य करती रही है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पार्टी जनहित और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती रहेगी तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास करती रहेगी।

साथ ही साथ रवि चौधरी ने जनपद मुरादाबाद पुलिस प्रशासन का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस कहा कि जनपद पुलिस द्वारा पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत कुशलता और जिम्मेदारी के साथ संभाला गया, जिसके कारण शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकी। उन्होंने कहा कि जनपद मुरादाबाद पुलिस का कार्य सदैव सराहनीय रहा है और इसके लिए वे एक बार पुनः पुलिस प्रशासन का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

Tags :

मुरादाबाद। महानगर में धूमधाम से निकल गई रामनवमी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन