Tue 21 Apr 2026

ब्रेकिंग

स्कूल निरीक्षण में मिलीं गंभीर खामियां, चार शिक्षकों को नोटिस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत दो गंभीर रूप से घायल

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, वैशाली के डॉक्टरों ने मुरादाबाद निवासी 51 वर्षीय राजेश्वर कुमार का जटिल लिविंग डोनर लिवर

दो गंभीर रूप से घायल,अज्ञात वाहन हुआ फरार

जामा मस्जिद क्षेत्र में सील दुकानों को लेकर व्यापारियों का हल्ला बोल, धरने पर बैठे दुकानदार

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

युवती के साथ नौकरी लगवाने के नाम पर किया दुष्कर्म : युवती की तहरीर के आधार पर एसएसपी के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आलम वारसी

Thu, Mar 26, 2026
Post views : 75

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली युवती को अमरोहा के बछारायूं थाना क्षेत्र निवासी युवक ने नौकरी लगवाने का भरोसा देकर जाल में फंसा लिया। दिल्ली में ले जाकर उसे कॉल सेंटर में काम दिलाया और साथ रहने लगा। बाद में एक दिन चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। आरोपी के साथी ने भी उसका साथ दिया। पीड़िता की तहरीर पर एसएसपी के आदेश से मझोला पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 2019 में वह मझोला क्षेत्र स्थित एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग कर रही थी।

अमरोहा के बछारायूं थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादगान निवासी सुहेल सैफी भी उसी के साथ कोचिंग कर रहा था। पीड़िता के अनुसार, सुहैल ने किसी से उसका मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया और 2020 से उसके पास इंस्टाग्राम पर मैसेज करने लगा। कुछ दिन में उसने नजदीकी बढ़ा ली और पीड़िता को कॉल सेंटर में नौकरी लगवाने का भरोसा देने लगा। पीड़ित के अनुसार इसके बाद 28 जुलाई 2022 को आरोपी सुहैल सैफी उसे दिल्ली के विकास नगर में ले गया और जहांगीरपुरी ईस्ट में स्थित एक कॉल सेंटर में नौकरी लगवा दिया। इसके बाद सुहैल सैफी उसके साथ ही रहने लगा। पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को नौकरी से निकलवाने और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक दिन आरोपी ने चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का झांसा देकर शांत करा दिया। पीड़िता गर्भवती हुई तो यह कहकर गर्भपात करा दिया कि कुछ दिन में शादी कर लेंगे। उसने दवाई देकर पीड़िता का गर्भपात करा दिया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी सुहैल ने अपने दोस्त सुल्तान अहमद के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे दोनों ने कमरे में बंद करके रखा और कई बार मारपीट और दुष्कर्म किया।पीड़िता के अनुसार किसी तरह वह अपनी बहन की मदद से आरोपियों के चंगुल से निकल कर मुरादाबाद पहुंची। पीड़िता के अनुसार उसके परिवार वालों ने आरोपी सुहैल सैफी के परिजनों से शादी करने के लिए बात की तो उन्होंने कुछ दिन समय मांगा। इसक बाद बीते फरवरी 2026 में शादी की बात करने के लिए गजरौला बुलाया और वहां आरोपी सुहैल ने उसके साथ मारपीट की।एफआईआर के आदेश हुए। इस संबंध में सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी सुहैल सैफी और उसके साथी सुल्तान अहमद के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य समाने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

मुरादाबाद।। युवती की तहरीर के आधार पर एसएसपी के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन