Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

गाँव स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा के प्रदर्शन कार्य का औचक निरीक्षण

कांवड़ यात्रा से पहले गंगा घाटों का लिया जायजा

चाइनीज मांझे ने बाइक सवार को किया लहूलुहान

रोहित बाल्मीकि ने की आयोगों से दोषियों पर कार्रवाई की मांग*

3.85 करोड़ की गड़बड़ी में तत्कालीन डीडीओ संजय पांडेय निलंबित

सूचना

BREAKING NEWS

CRIME BREAKING

मौत पर उठे सवाल : हाईकोर्ट के आदेश पर 13 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवक का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सैय्यद फैज़ान शीबू रहमान

Fri, Jul 10, 2026
Post views : 75

संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, रिपोर्ट आने के बाद पुलिस करेगी आगे की कार्रवाई

उन्नाव। हसनगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। मौत के करीब 13 दिन बाद शुक्रवार को हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में युवक का शव कब्र से बाहर निकलवाया गया। पहचान की औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। जानकारी के मुताबिक हसनगंज निवासी सलीम का 22 वर्षीय पुत्र आरिफ 27 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला था। उस समय परिजनों ने किसी कानूनी कार्रवाई या पोस्टमार्टम के बिना ही धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कर शव को दफना दिया था। कुछ दिन बाद परिजनों को युवक की मौत पर संदेह हुआ और उन्हें हत्या की आशंका होने लगी। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की। हाईकोर्ट के निर्देश मिलने के बाद शुक्रवार को न्यायिक एसडीएम हसनगंज उदयवीर सिंह की निगरानी में पूरी प्रक्रिया कराई गई। इस दौरान संयुक्त अभियोजन अधिकारी मोहम्मद तारिक खान, क्षेत्राधिकारी तेज बहादुर सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। प्रशासन की मौजूदगी में मृतक के पिता सलीम, भाई आसिफ, चाचा पप्पू सहित अन्य परिजनों ने कब्र की खुदाई कर शव बाहर निकाला। शव बाहर आते ही आसपास के क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल गई। इसके बाद परिजनों से शव की शिनाख्त कराई गई और सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले पर स्थानीय लोगों की भी नजर बनी हुई है। अब यह जांच का विषय है कि युवक की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई आपराधिक कारण था। इसका जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

Tags :

Unnao, THE LUCKNOW TIMES, uttar Pradesh news

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन