एसएसपी व नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान : ऑपरेशन जटायु शुरू महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करना
आलम वारसी
Thu, Apr 2, 2026
मुरादाबाद में 'ऑपरेशन जटायु' शुरू हो गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को मजबूत करना है। एसएसपी सतपाल अंतिल और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने संयुक्त रूप से इस अभियान का शुभारंभ किया। ड्रोन कैमरे से लैस वाहन शहर की निगरानी करेंगे, और 100 पैनिक बटन मशीनें लगाई गई हैं जो कंट्रोल रूम से जुड़ी हैं। पैनिक बटन दबते ही पुलिस और नगर निगम की QRT टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी। गर्ल्स स्कूलों और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर विशेष फोकस रहेगा।
नगर निगम और पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन शुरू। एसएसपी सतपाल अंतिल और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने शुरू किया ऑपरेशन जटायू। लड़कियो और महिलाओं की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरे से लैस वाहन चलेंगे नगर मैं। नगर के अलग अलग हिस्सों मैं लगी 100 पैनिक बटन मशीन। पैनिक बटन मशीन को विशालकाय कंट्रोल रूम से जोड़ा गया। नगर निगम कार्यालय मैं दर्जनों पुलिस के जवान और निगम कर्मचारी कंट्रोल रूम को कर रहे ऑपरेट। पैनिक बटन दबते की कंट्रोल रूम को मिलेगी सूचना। पुलिस और नगर निगम की QRT टीम तत्काल मौके पर पहुंच लेगी एक्शन। गर्ल्स स्कूलों और भीड़ भाड़ वाली जगहों पर रहेगा विशेष फोकस।
महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए मुरादाबाद नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने मिलकर एक बड़ी पहल की है। शहर में 'ऑपरेशन जटायु' की शुरुआत कर दी गई है।
SSP और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस बेहद खास अभियान का शुभारंभ किया।
शहर की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे से लैस विशेष वाहनों को नगर में तैनात किया गया है।
आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद के लिए नगर में कई संवेदनशील और मुख्य जगहों पर 100 पैनिक बटन मशीनें लगाई गई हैं।
इस पूरे अभियान का मुख्य उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को एक भयमुक्त और सुरक्षित माहौल देना है
Tags :
मुरादाबाद।। एसएसपी व नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन